बाइक सवारों को ट्रक ने चपेट में लिया, चक्के के नीचे आने से 3 की मौत, चालक साइकिल को रौंदते हुए भाग गया

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक में एक ट्रक (कैप्सूल वाहन) ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक युवक, महिला और एक बच्चा शामिल है। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद वाहन चालक एक साइकिल को रौंदते हुए बिलासपुर की ओर भागा। इसके बाद थोड़ा आगे जाकर पकरिया के पास ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना शिवरीनारायण थाना अंतर्गत नगर पंचायत राहौद के पास हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण के रिंगनी निवासी ओम बेसवर भैना (25) अपनी मां गिर्दी भैना (48) और बेटा रामेश्वर भैना (8) के साथ होंडा साइन क्रमांक सीजी 10 एनए 6125 में सवार होकर पामगढ़ की ओर जा रहे थे। वे राहौद-धरदेई के मध्य पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिससे कुछ अन्य लोग भी चपेट में आने वाले थे। लोगों ने इधर-उधर कूद कर अपनी जान बचाई। 

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 
एक साइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गया, उसकी जान तो बच गई, लेकिन साइकिल ट्रक के अंदर फंस गया। बहुत दूर तक घिसटता हुआ चला गया। ट्रक को अकलतरा ब्लॉक के पकरिया के पास बरामद किया गया है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। दुर्घटना में मृतकों का शव पूरी तरह क्षत विक्षित हो चुका है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। फिलहाल मौके पर शिवरीनाराण व पामगढ़ पुलिस थाने का बल मौजूद है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुशील यादव और उसकी पत्नी अनिता यादव जंजगिरी में किराए का मकान लेकर रहते थे। रविवार शाम को लोगों ने उन्हें अंतिम बार देखा था। रविवार को काफी देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पहुंचकर देखा तो सभी अवाक रह गए। सुनील यादव और अनिता यादव साड़ी के फंदे पर लटके मिले। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बस्ती पहुंचकर शवों को फंदे से उतरवाया। फिलहाल दोनों शवों को मरच्युरी में रखवा दिया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक सुशील यादव के परिजन जंजगिरी में ही रहते हैं, वहीं मृतका अनिता यादव के परिजन खुर्सीपार में रहते हैं। पति-पत्नी की एक साथ आत्महत्या के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़ा तब हुई जानकारी 
थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक सुनील यादव आर्थिक तंगी से परेशान था। सुनील यादव भारतीय स्टेट बैंक में प्लेसमेंट के काम कर रहा था। कोरोना संक्रमण के दौर में नौकरी छूटी तब से परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ता गया। पुलिस को जांच के दौरान घर से दो सुसाइड नोट भी मिले हैं, जिसमें भैय्या-भाभी द्वारा पैसों की मांग व परिवार से दूर करने का भी जिक्र हैं। सुसाइड नोट में मृतका अनिता यादव ने आर्थिक तंगी की बात लिखी हुई है। सुशील यादव ने अपने नोट में यह भी लिखा कि भैय्या-भाभी के कारण ही उन्हें उनके पिता ने घर से निकाल दिया।

Related Articles

Back to top button