होली पर मेहमानों को सर्व करें पान ठंडाई शॉट्स, झटपट हो जाएगी तैयार

होली हो और ठंडाई न बने, ऐसा कैसे हो सकता है। इस त्योहार पर तरह-तरह की डिश तैयार की जाती हैं। लेकिन ड्रिंक में ठंडाई जरूर बनती है। होली के दिन लोग बड़े चाव से इस ड्रिंक को पीते हैं। , केसर, काजू, बादाम, पिस्ता से बनी ये ड्रिंक स्वाद में लाजवाब लगती है। हालांकि, इस बार आप कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं और घर आए मेहमानों को पान ठंडाई सर्व कर सकते हैं। यहां देखिए पान ठंडाई शॉट्स की रेसिपी-

पान ठंडाई शॉट्स बनाने के लिए आपको चाहिए-

– पान के पत्ते
– दूध
– सौंफ
– गुलकंद
– ठंडाई पाउडर

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए ब्लेंडर में पान के पत्ते डालें। इसी के साथ इसमें गुलकंद, सौंफ और शक्कर मिला दें। इसे अच्छे से एक बार ब्लेंड करें और फिर ठंडाई पाउडर मिलाएं। इसे ब्लेंड करें और ठंडा दूध मिलाएं। अच्छे से ब्लेंड करें जब तक कि सब कुछ अच्छी तरह से मिल न जाए। इसे चिकना बनाने के लिए एक छलनी का इस्तेमाल करके मिश्रण को छान लें। ड्रिंक को छोटे शॉट ग्लास में डालें। फिर सूखे गुलाब की पंखुड़ियों या सौंफ से गार्निश करें।

इन बातों का रखें ख्याल

– अगर आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं तो शक्कर मिला सकते हैं।

– ठंडाई को सर्व करने से एक घंटे पहले तैयार करें और फिर इसे फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें।

Related Articles

Back to top button