मास्क नही पहनने पर अस्थाई जेल में जाना होगा ,डीआईजी ने दी जानकारी

मध्यप्रदेश के इंदौर में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को पुलिस अस्थाई जेल भेज रही है। इंदौर के डीआईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग मास्क और कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, पुलिस उन्हें खुली जेल भेज रही है। सभी लोग कोविड के निय नही मों का पालन करें। यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
बता दें कि इंदौर शहर में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को पहली बार एक ही दिन में 708 लोग संक्रमित मिले, वहीं इस दिन सिर्फ 3867 सैंपलों की जांच हुई। यानी संक्रमण की दर 18.3 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके पहले सिर्फ अप्रैल-2020 में ही संक्रमण दर इतनी ज्यादा रही थी। शुक्रवार को इस खतरनाक वायरस की वजह से शहर में चार मौत भी हुई



