साईं झूलेलाल जन्मोत्सव पर दुपहिया वाहन रैली व शोभायात्रा

जगदलपुर – सिन्धी समाज साईं झूलेलाल जी के अवतरण दिवस में समाज बड़े हर्ष व और उत्साह से विभिन्न आयोजन करेंगे. श्री गुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सुंदर भोजवानी ने जानकारी दी 24 मार्च सोमवार को श्री गुरुग्रंथ पाठ साहिब आरम्भ सिन्धी गुरुद्वारा में, व 30 मार्च रविवार को सुबह 10:30 बजे भक्ति संगीत के पश्चात श्री गुरुग्रंथ पाठ साहिब समाप्ति व पल्लव, भोग साहिब, प्रसादी वितरण गुरुद्वारा में होगा. 29 मार्च को संध्या 7 बजे से भजन कीर्तन व भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा सिंधु भवन में, धमतरी से आए भाई साहब हितेश जग्यासी, रोशनी जग्यासी द्वारा भजन पेश किया जायेगा.*
*सिन्धी पंचायत अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने जानकारी दी 29 मार्च शनिवार को सुबह 7 बजे सिन्धी समाज के सदस्यों व मातृशक्ति के द्वारा महादेव घाट की सफाई करेंगे ताकि 30 मार्च को रात में साईं झूलेलाल जी के बहराणा साहिब व ज्योत को अच्छे से विसर्जित कर सकेंगे. 30 मार्च को रात में महादेव घाट पर आकर्षण का केंद्र बनेगा पुरे छत्तीसगढ़ के सिर्फ जगदलपुर नगर में इंद्रावती नदी के मध्य साईं झूलेलाल जी की बडी प्रतिमा को रोशनी से सजाकर बड़े से नाव में पानी के मध्य दिखाया जाएगा इस अद्धभुत पल पर साईं झूलेलाल जी की प्रतिमा का पानी में जो रीफलेक्ट होगा वह झण अविस्मरणीय रहेगा.*
*सिन्धी गुरुद्वारा कमेटी सचिव संतोष बजाज ने बताया साईं झूलेलाल जन्मोत्सव के दिवस पर हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी सिन्धी समाज के सभी सदस्य, युवा मंडल व महिला मंडल भगवा रंग के वस्त्र में दुपहिया वाहन रैली निकालेंगे यह दुपहिया वाहन रैली सिन्धी गुरुद्वारा से निकलकर चांदनी चौक, शहीद पार्क चौक, कोतवाली चौक, गोल बाजार चौक, सिरहासार से माई दंतेश्वरी मंदिर, संजय बाजार चौक से चांदनी चौक होते हुवे सिन्धी गुरुद्वारा पहुंचेंगे, पुरे मार्ग में जय झूलेलाल जी के जयघोष की पुकार होंगी. दोपहर 1:30 बजे से आम लंगर सिंधु भवन में होगा. व शाम 5 बजे सिन्धी गुरुद्वारा में बहराणा साहिब जी की पूजा अर्चना की जाएगी साथ ही शाम 6 बजे सिन्धी गुरुद्वारा से समाज के सभी सदस्य व महिला मंडल सफ़ेद वस्त्र में शोभायात्रा निकालेंगे. झूलेलाल मार्ग से कोतवाली चौक, मुख्यमार्ग होते हुवे गोल बाजार, सिरहासार से बलिराम कश्यप चौक से आगे महादेव घाट पहुंचेंगे. पुरे रास्ते भर भव्य आतिशबाजी व प्रसाद वितरण भी होगा. सिन्धी नवयुवक मंडल टीम द्वारा गोल बाजार चौक को आकर्षक रूप से सजावट करेंगे साथ ही शानदार आतिशबाजी होंगी.*
*सिन्धी पंचायत से गुलशन माधवानी व राम पोटानी ने स्वछता का संदेश देने हेतु साईं झूलेलाल जी की शोभायात्रा के समक्ष झाडू से शोभायात्रा के मार्ग पर समाज के सभी सदस्य साफ सफाई करेंगे.



