नशा जीवन मे कोई विकल्प नहीं– हेमंत कश्यप

NSS सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बस्तर के युवा नेता हेमंत कश्यप

जगदलपुर । करील गांव हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित की गई सात दिवसीय एन एस शिविर ग्राम कोहका पॉल में संपन्न हुआ ।जिसमें बस्तर के युवा नेता कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप शामिल हुए इस अवसर2 पर श्री कश्यप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा- की जीवन में धैर्य रखना बहुत जरूरी है नशा जीवन का विकल्प नहीं है लक्ष्य को लेकर हमेशा सारगर्भित रहना चाहिए माता-पिता का परामर्श सदैव लेना चाहिए कामयाबी के लिए ज्ञान शिक्षा बहुत जरूरी है युवा नेता कश्यप के संबोधन को युवाओं ने बड़ी गंभीरता से सुना और उनके बीच इसकी सराहना भी होती रही। गरिमा में इस कार्यक्रम में बस्तर के एनएसएस संभाग समन्वयक डॉक्टर डी एल पटेल ,डॉ मनोज कुमार नाग, कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अकबर, प्राचार्य लुप्तेश्वर आचार्य भुवनेश्वर पाणिग्रही, सरपंच अम्बिला बघेल, दयाराम नायक अश्वनी नरेंद्र सेठिया आदि उपस्थित थे।



