बीजापुर में 5 जवान नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुए शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तररेम में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर है. एक ऑपरेशन के दौरान बीजापुर के तारेम में DRG और CRPF की मुठभेड़ कथित नक्सलियों से हुई. जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए. जिसमें 3 जवान DRG और 2 जवान सीआरपीएफ के हैं. वहीं मुठभेड़ में दो नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है. वहीं इस मुठभेड़ में 20 लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस नक्सल विरोधी अभियान में STF, DRB, CRPF और COBRA के लगभग 400 कर्मी शामिल थे. इससे पहले बीते महीने मार्च में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को IED ब्लास्ट कर उड़ा…



