पार्षद आकाश तिवारी द्वारा बूथ लेवल में टीकाकरण कराने पर दिया जोर


रायपुर।पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी के द्वारा अपने वार्ड के सभी दसों बूथों पर वोटर लिस्ट के आधार पर जिस प्रकार चुनाव में हम वोटिंग के लिए जोर डालते हैं उसी तर्ज पर प्रत्येक बूथ पर बूथ के प्रमुख लोगों की बैठक बुलाकर अपने-अपने बूथों में अधिक से अधिक 45 वर्ष के उम्र के अधिक लोगों को टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी दी यह अपने आप में एक अनोखा तरीका है टीकाकरण के महा अभियान को अंतिम आदमी तक पहुंचाने का वार्ड पार्षद अकाश तिवारी ने बताया कि इस प्रकार से हर बूथ का डाटा उनके पास अवेलेबल हो जाएगा उन्होंने अपने साथियों से अनुरोध किया कि आने वाले 48 घंटों में वह चिन्ह अंकित करके बताएं कि कितने लोगों को उनके बूथ में टीकाकरण हुआ है और नहीं हुआ है उसके बाद जो लोगों का नहीं हुआ है उनको टीकाकरण के लिए प्रेरित एवं जागरूक करें और अधिक से अधिक टीकाकरण अपने-अपने बूथों में कराएं पार्षद के द्वारा जानकारी दी गई कि अभी तक उनके वार्ड में लगभग 500 लोगों का टीकाकरण हो चुका है और इस टीकाकरण को अधिक से अधिक कराने के लिए लोगों को सुरक्षित रखने के लिए इस प्रकार की पहल की जा रही है आने वाले 7 दिनों के भीतर वह लगभग अपने वार्ड में 15 सौ से 2000 लोगों को टीकाकरण कराने का संकल्प लेकर चल रहे हैं



