बॉलीवुड से सामने आई बुरी खबर, अभिनेता व निर्देशक तारिक शाह का निधन

बॉलीवुड जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। अभिनेता व निर्देशक तारिक शाह का निधन हो गया है। तारिक ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। बता दें कि तारिक शाह अभिनेत्री शोमा आनंद के पति थे और धारावाहिक ‘कड़वा सच’ और फिल्म ‘जनम कुंडली’ से उन्हें फेम मिला था।

बता दें कि तारिक शाह ने फिल्म बहार आने तक, मुंबई सेंट्रल, एहसास, गुमनाम है कोई आदि से दर्शकों का दिल जीता था। बतौर एक्टर ही नहीं बतौर निर्देशक भी उन्होंने फिल्म जन्म कुंडली, बहार आने तक और कड़वा सच में अपने हुनर का दम दिखाया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारिक शाह करीब बीते दो साल  से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं बीते कुछ वक्त से वो डायलिसिस पर भी थे। तारिक के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है।

Related Articles

Back to top button