FEATURED

हज-2027 के लिए प्रतीक्षा सूची के 82 नाम हुए कन्फर्म – मिर्ज़ा एजाज़ बेग

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य से हज 2027 के लिए आवेदन करने वाले प्रतीक्षा सूची के 82 हज आवेदकों के नाम कन्फर्म हुए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 08 से प्राप्त सूचना अनुसार हज-2027 के लिए राज्य की सरल क्रमांक 01 से 82 तक की हज प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म किया गया है। प्रतिक्षा सूची से चयनित हज यात्रियों द्वारा यात्रा की पहली किश्त की कुल राशि रु. 1,52,300/- प्रति हाजी, दिनांक 30 अगस्त 2026 तक जमा की जावेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी मुखर्जी बाड़ा बैरन बाजार रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button