FEATURED

संकुल में धूमधाम से मनाया गया ‘टैलेंट तिहार’ , बच्चों ने गीत, नृत्य और चित्रकला से बिखेरा हुनर

*जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।विकासखंड जगदलपुर के नानगुर संकुल में सोमवार को संकुल स्तरीय टैलेंट तिहार ‘प्रतिभा को पंख’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया।*

 

 

कार्यक्रम में नानगुर संकुल के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

 

टैलेंट तिहार में बच्चों ने गीत, एकल एवं सामूहिक नृत्य, चित्रकला, भाषण, कहानी-कथन और अभिनय जैसी विधाओं में भाग लिया। विशेष आकर्षण का केंद्र बस्तर की स्थानीय संस्कृति और परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों को बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।

 

कार्यक्रम के संचालक के रूप में संदीप मांझी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

 

आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में निहित प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास तथा रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

 

इस अवसर पर संकुल पर संकुल प्राचार्य विनोद सिंह भदौरिया, संकुल समन्वयक भीमेन्द्र कुमार सेठिया एवं सन्कुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

Related Articles

Back to top button