ग्राम गढ़िया में सरपंच भरत कश्यप ने पिलाई जिंदगी के दो बूंद

सरपंच भरत ने ग्राम वासियों को किया जागरूक कहा – पहली खुराक से आखिरी तक बूस्टर खुराक तक हर नागरिक बच्चों का ध्यान रखें
जगदलपुर,लोहण्डीगुड़ा। लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम गढ़िया के आंगनबाड़ी केंद्र में पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई ,इस अवसर पर दो बूंद हर बार,पोलियो पर जीत रहे बरकरार जैसे संकल्प को लेकर उपस्थित ग्राम सरपंच श्री भरत कश्यप द्वारा गांव के बच्चों को आवश्यक पोलियो ड्राप पिलाई गई।
श्री भरत कश्यप ने इस अवसर पर ग्रामवासियों को बच्चों के जन्म से पहली खुराक एवं आखिरी तक बूस्टर खुराक लेने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि यह दो बूंद गंभीर बीमारी के खिलाफ आजीवन प्रतिरक्षा तैयार करने में अत्यंत प्रभावी है। श्री कश्यप ने कहा कि हम स्वस्थ नई पीढ़ी के साथ स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र गढ़ सकते हैं। ग्राम गढ़िया में ग्राम वासियों ने भी जागरूकता के साथ बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने गंभीरता दिखाई।



