FEATURED

लोहण्डीगुड़ा मंडल में भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) मनाई गई

 

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-भारतीय जनता पार्टी लोहण्डीगुड़ा मंडल पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) के रूप में छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस दौरान लोहण्डीगुड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतु कश्यप,चंद्रभान कश्यप एवं बसंत कश्यप ने अपने वक्तव्य में कहा भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. मुखर्जी का निधन 23 जून 1953 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। जम्मू-कश्मीर में ‘परमिट सिस्टम’ और अनुच्छेद 370 के विरोध के कारण उन्हें बिना अनुमति राज्य में प्रवेश करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, जहाँ हिरासत में उनकी मृत्यु हो गई। योगदान: उन्हें ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ के संकल्प और अखंड भारत के उनके स्वप्न के लिए याद किया जाता हैं। आज के इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतु कश्यप, चंद्रभान कश्यप, बसंत कश्यप,सावेंद्र सेठिया, चंद्रशेखर ठाकुर,भरत कश्यप, शिवनंदन पेगड़,अजय बघेल, तरूण पानीग्राही,मंगला मुचाकी,लिबरू कश्यप,डोमु कश्यप,लखन ठाकुर,तुलाराम सेठी,सुदरू सेठिया, घनश्याम ठाकुर, डमरू भारद्वाज, विकेश रंगारी,गुड्डू कश्यप,विनय मौर्य,जगदीश कश्यप, चेतन ग्वाल, गोविंद,सीबो राम, गणपति सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button