शास उच्च माध्य विद्यालय कोठीयागुड़ा ,लोहाण्डिगुड़ा में “अंतराष्ट्रीय योग दिवस ” मनाया गया

गढ़िया सरपंच भरत कश्यप रहे मुख्यअतिथि, कहा जीवन में विकास, शांति संतुलन के लिए योग आवश्यक
जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-दिनांक 21/06/2026 को शासकीय उच्च माध्य विद्यालय कोठीयागुड़ा वि. ख. लोहण्डीगुड़ा जिला बस्तर में “अंतराष्ट्रीय योग दिवस ” मनाया गया,इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में श्री भरत कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत गढ़िया सहित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धनसिंग ठाकुर (SMDC अध्यक्ष ) द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कुशल नागेश, श्री पीलू राम बघेल तथा श्रीमति मायावती उपस्थित रही समेत संस्था के प्राचार्य श्री उमाशंकर ठाकुर उपस्थित थे।
योग दिवस पर आयोजित इस आयोजन में छात्र डीलमन यादव (योग विशेषज्ञ)के द्वारा सामूहिक रूप से योगाभ्यास के विभिन्न चरणों को बताते हुए योग केआसनों और प्रणायामों को कराया गया इसके साथ ही योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि भरत कश्यप ने योग की महत्व को सामने रखते हुए इस जीवन में शामिल करने प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि भरत के साथ प्राचार्य महोदय द्वारा बढ़ती आयु के साथ स्वास्थ्य की आवश्यकता तथा बौद्धिक और शारीरिक संतुलन बनाये रखने में नित्य 15 से 20 मिनट योग करना जरुरी को बताया गया। उन्होंने कहा कि योग को स्वयं अपनाते हुए जन जागरूकता लाने हेतु प्रयत्न करना अनिवार्य है। मैडिटेशन एवं शांति पाठ के साथ आभार व्यक्त करते हुए योग दिवस पर आयोजित आयोजन का समापन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री उमाशंकर ठाकुर स्टाफ के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाये एन. एस. एस. के भूतपूर्व वालंटियर्स तथा छात्र छात्राएँ उपस्थित रहें।



