FEATURED

पश्चिम बंगाल,असम,सहित अन्य राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर लोहंडीगुड़ा भाजपाइयों ने मनाया जश्न

 

एक दूसरे को दी बधाई एवं बांटी मिठाइयां

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-लोहण्डीगुड़ा मंडल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम, सहित अन्य राज्यों में इस ऐतिहासिक जीत को लेकर अपनी खुशी का प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त जश्न मनाया। इस जीत के अवसर पर उपस्थित सभी ने एक दुसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशियां जाहिर की एवं जश्न मनाया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतु ने कहा यह विजय लोकतंत्र की ताकत और जनता के विश्वास का प्रतीक है ,आशा है कि यह जीत राज्य के विकास,शांति और समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।

इस अवसर पर पार्टी के मंडल प्रभारी नारायण ठाकुर,महामंत्री सावेंद्र सेठिया, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बसंत कश्यप,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर,मिडिया प्रभारी भरत कश्यप,मंत्री तरूण पानीग्राही, महिला अध्यक्ष मंगला मुचाकी,मनीष पोयाम,डमरू भारद्वाज,विकेश रंगारी,अजय बघेल, लिबरू कश्यप,शिवनन्दन पेगड़,लखन ठाकुर,घनश्याम ठाकुर,बुटकी कश्यप,सुदरू सेठिया,तुलसी सिन्हा,धनसिंह ठाकुर,सीताराम,मंगीराम बेंजाम, निरंजन बघेल, पप्पू,सहित अन्य भाजपाई पदाधिकारी एवं कर्मठ व उत्साही कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button