नल जल योजना को लेकर चल रहा है कमीशनखोरी का खेल – पी प्रसाद राजू, जिला अध्यक्ष जनता कांग्रेस

 

 

नल जल योजना में हो रही है मनमानियों पर जनता कांग्रेस ने उठाई आवाज कहा जनता को राहत मिले

 

 

 

सुकमा।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के सुकमा जिला अध्यक्ष पी .प्रसाद राजू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए नल जल योजना को लेकर चल रही मनमानिया पर अपना गुस्सा जताते हुए कहा है कि यह योजना जनता के लिए है परंतु इसका फायदा जमकर ठेकेदार और अधिकारी उठा रहे हैं और जिम्मेदार कान में तेल डालकर बैठे हैं!

 

श्री पी प्रसाद राजू ने कहा है कि नल जल योजना हर पंचायत में स्वीकृत हुआ है बस नल का कूपी लगा है बस लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा है बढ़ती गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं लोगों का गला सूख रहा है सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके नल जल योजना चलाए। पर जिन जगहों पर, जहां यह स्वीकृत कराए गए हैं वहां आम जनता को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है।

 

श्री राजू ने कहा कि इस योजना में काम को लेकर पारदर्शिता नहीं है, कमीशन खोरी का खेल चला है और जवाब देने वाला कोई नहीं है?

 

जनता कांग्रेस के नेता ने कहा है कि नल जल योजना में ठेकेदार फायदे हैं और अधिकारी कमीशन लेकर चुप बैठे हैं लेकिन आम लोगों को ना पानी मिल रही है न योजना का लाभ ले पा रहे हैं! उन्होंने कहा कि इस संबंध में हमारी पार्टी सुकमा जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन के माध्यम से योजना को लेकर हो रही गंभीर मनमानियो से अवगत कर आएगी, समय रहते इस समस्या का समाधान जनता के लिए जरूरी है नहीं तो हमें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button