नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरण ताल( स्विमिंग पूल)सह लॉन का संचालन करने हेतु रुचि के अभिव्यक्ति द्वितीय आमंत्रण हेतु निविदा आमंत्रित

 

 

जगदलपुर — नगर पालिका निगम जगदलपुर के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरण ताल (स्विमिंग पूल) सह लॉन का संचालन करने हेतु बंद लिफाफा पद्धति से किए जाने हेतु निविदा पत्रक के 09 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय के राजस्व शाखा में पहुंचकर प्राप्त की जा सकते हैं। मोहर बंद/ निविदाओं को दिनांक 30 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 तक केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक से बंद लिफाफा पद्धति के आधार पर आमंत्रित है। प्राप्त निविदाओ को उसी तिथि 30 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे उपस्थित निविदादाता एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी।

निविदा कार्य का विवरण नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरण ताल (स्विमिंग पूल) सह लॉन को मासिक किराए में संचालन हेतु सरकारी ऑफसेट दर 75 हजार रूपये मासिक किराया एवं धरोहर राशि 05 लाख व संचालन की अवधि 05 वर्ष एवं निंविदा फॉर्म कीमत 05 हजार रखी गई है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय पर राजस्व /बाजार शाखा में तथा निगम के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

यह टेंडर प्रक्रिया संजय पांडे महापौर एवं संग्राम सिंह राणा राजस्व सभापति के निर्देश तथा आयुक्त प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button