FEATURED

स्टाफ नर्स कार्यमुक्त अब स्थानांतरित जगह पर देनी होगी सेवा ,संघ ने उठाई थी – रीमा दानी 

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष दानी ने कहा- नियम कायदे सब के लिए हैं , हम कर्मचारियों के हित के लिए कार्य करते रहेंगे

 

 

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्षा रीमा दानी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति कर जारी कर कहा गया है कि प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण के बाद भी महारानी में कार्यरत जिस कर्मचारी द्वारा नियमों की अनदेखी कर स्थानांतरण स्थल पर उपस्थिति नहीं दिया गया था , जिस आशय को लेकर संघ द्वारा कलेक्टर को शिकायत पत्र अक्टूबर 2025 में सौंपा गया था जिसमें मांग की गई थी कि स्थानांतरण निति का पालन सुनिश्चित कर उक्त कर्मचारी को स्थानांतरण स्थल पर भेजा जाय।

 

संघ की अध्यक्षा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि उक्त मामले में अब सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय द्वारा पूर्व आदेश के अनुसार स्थानांतरित उक्त स्टाफ नर्स को गत दिनांक 25/02/2026 को कार्यमुक्त किया गया है ।इस विषय में अपनी बातों को संघ ने सामने रखा और नियमों के अनुरूप अपने रुख को स्पष्ट रखा जिसके चलते अब उक्त कर्मचारी को अपने स्थानांतरण आदेश के अनुसार कार्यस्थल पर सेवा देनी होगी। संघ की अध्यक्ष रीमा दानी ने कहा कि संघ आगे भी और हमेशा कर्मचारियों के हितों के साथ अनुशासन और नियम कानून के लिए अपनी आवाज उठाते रहेगी।

Related Articles

Back to top button