FEATURED

किसानों के पसीने की कमाई धान के खराबी को लेकर जनता कांग्रेस ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन, कहा- तत्काल कार्यवाही हो

संभागीय अध्यक्ष नवनीत ने कहा मामला गंभीर और संगठित लूट का है, दोषियों को बक्सा नहीं जाना चाहिए
जिम्मेदार जिला विपणन अधिकारी, धान संग्रहण प्रभारी का तत्काल निलंबन और जिम्मेदार राइस मिलर्स का लाइसेंस रद्द कर संयुक्त रूप से जिम्मेदारों के खिलाफ दर्ज हो एफ आई आर और हो वसूली की कार्यवाही-मुक्ति मौर्चा/जोगी कांग्रेस

जगदलपुर।आम जनता के अधिकार और वेयरहाउस में चावल खराब होने के साथ संग्रहण केंद्र में उनका लापरवाहियों के चलते धन खराबी को लेकर लगातार जांच और न्याय की मांग करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संभागीय अध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद के नेतृत्व में आज जिम्मेदार धान संग्रहण प्रभारी अधिकारियों ,गुणवत्ता निरीक्षक , मिल्स,परिवहन ठेकेदारों पर तत्काल कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया है। नवनीत ने इस विषय में कहा है कि जगदलपुर ब्लॉक में धान संग्रहण केंद्र नियानार, सिवनी, अन्य धान संग्रहण केंद्र में हजारों क्विंटल धान खराब होने की जिम्मेदार दोषियों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई हो।

ज्ञापन में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी योजनाओं में से एक खाद्यान्न वितरण योजना है! जिसमें बस्तर के जिलों में निवासरत लाखों हितग्राहियों तक राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाता है! शासन की इस योजना के संचालन हेतु संपूर्ण प्रक्रिया को सुनिश्चित करने हेतु पांच शासकीय विभाग की जिम्मेदारी एवं जवाबदारी के तहत इस योजना का संचालन होता है जिसमें धान संग्रहण केंद्र, जिला विपणन विभाग, जिला नागरिक आपूर्ति निगम, जिला वेयरहाउस संचालन, एवं जिला खाद्य विभाग की महत्वपूर्ण जवाबदारी होती है!
जनता कांग्रेस की संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक तौर पर शासन की संभाग के सभी जिलों में सरकारी समर्थन मूल्य में क्षेत्र के किसान अपने नजदीकी धान समर्थन केंद्र में बेहतर गुणवत्ता रहित धान बेचते हैं! तत्पश्चात जिला विपणन विभाग- जिले में पंजीकृत राइस मिलर्स के माध्यम से धान संग्रहण केंद्र से धान का उठाव करवा कर राइस मिलर्स को खाद्यान्न विभाग के अनुबंध के आधार पर धान की मिलिंग का कार्य सौपा जाता है!

उन्होंने कहा कि तत्पश्चात जिला विपणन विभाग के द्वारा धान का मीनिंग करने वाले रईस मिलर्स के माध्यम से चावल तैयार कर नागरिक आपूर्ति निगम के निरीक्षकों के माध्यम से गुणवत्ता जांच करवा जिले के वेयरहाउस में जमा करवाया जाता है ,पश्चात जिला खाद्यान्न विभाग द्वारा निर्धारित राशन दुकानों में जिला नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा निर्धारित परिवहन कर्ता के माध्यम से वेयरहाउस से खाद्य सामग्री उठाकर राशन संचालकों के दुकानों तक पहुंचाया जाता है । श्री चांद ने कहा कि इन संपूर्ण प्रक्रियाओं के दौरान सभी विभागों के मध्य आपसी सामंजस्य एवं संपूर्ण प्रक्रिया में लागू शर्तों का पालन करवाए जाने की जिम्मेदारी विभाग के जिला अधिकारियों एवं उनके अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी एवं ठेका कर्मचारी के माध्यम से किया जाना होता है परंतु विडंबना यह है जगदलपुर ब्लॉक के धान संग्रहण केंद्र में हजारों क्विंटल और करोड़ों के धान का सड़ जाना आश्चर्यचकित घटना है .विपणन विभाग के द्वारा जारी किए जाने वाले डिलीवरी चालान के अभाव, ठेके में निर्धारित परिवहनकर्ता की लापरवाही हजारों क्विंटल धान का सड जाना यह कोई चूक नहीं, बल्कि सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों और राइस मिलर्स द्वारा सुनियोजित तरीके से राज्य सरकार के खजाने को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का षड्यंत्र प्रतीत होता है?

पार्टी ने कहा कि इससे पूर्व भी बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में स्थित वेयरहाउस के गोदाम, नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा राइस मिलर्स के गुणवत्ता विहीन चावल की नियम विरुद्ध लाट स्वीकृति, वेयरहाउस से राशन संचालक को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में राशन पहुंचाने की शिकायत, और राइस मिलर्स के द्वारा धान संग्रहण केंद्र से उठाए गए धान की मिलिंग के चावल को जमा करने के बजाय, दूसरे चावल को जमा किए जाने की शिकायतें कई बार जिला प्रशासन के समक्ष एवं मीडिया में आती रही है!

श्री नवनीत ने कहा है कि वर्तमान में घटित घटना एक संवेदनशील घटना है जो बस्तर संभाग के खाद्यान्न व्यवस्था पर सवाल उठा रही है तो वहीं हजारों हितग्राहियों के खाद्य अधिकार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़ भी है!

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें व बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा द्वारा उक्त ज्ञापन के माध्यम से 10 मांगों को सामने रखा गया है जो निम्नलिखित है: –

1) बस्तर जिले में विगत वर्ष 2023 -24 में जिन धान संग्रहण केदो में हजारों लाखों क्विंटल धान विपणन विभाग व धान संग्रहण केंद्र के जिम्मेदार अधिकारियों एवं जिन मिलर्स को धन उठाओ का आवंटन हुआ उन सब की लापरवाही से धान सडा है! और शासन को करोड़ों का नुकसान हुआ है! उन दोषियों पर एफ आई आर, गिरफ़्तारी एवं संपूर्ण नुकसान की राशि की वसूली की मांग!
(2) खाद्यान्न विभाग एवं विपणन विभाग द्वारा पंजीकृत राइस मिलर द्वारा धान संग्रहण केंद्र से उठाए गए धान की मिलिंग प्रक्रिया और मिलिंग के पश्चात वेयरहाउस में जमा करवाए गए चावल प्रक्रिया की अनुबंध की शर्तों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग!

(3) विपणन विभाग द्वारा जारी डिलीवरी आधार पर धान गुणवत्ता सैंपल एवं मिलिंग के पश्चात नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा चावल गुणवत्ता निरीक्षण के पश्चात प्रत्येक वेयर हॉउस में राइस मिलर्स द्वारा जमा करवाए ट्रक चावल लाट की गुणवत्ता सैंपल प्रक्रिया का अनुबंध के आधार पर पुनः वेयरहाउस में जमा करवाए गए चावल लाट के सैंपल,और दस्तावेज के जांच की मांग!

(4) बस्तर संभाग के सभी वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरा लगवाने अथवा सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की समीक्षा की मांग
(5) बस्तर संभाग के सभी वेयरहाउस में जमा चावल लाट के दस्तावेज और वास्तविक जमा लॉट चावल के सेमल के मिलान- गुणवत्ता पर निष्पक्ष जांच की मांग!

(6) वेयरहाउस में संचालित परिवहन हेतु उपयोग में लाने वाले धर्म कांटा ( वेब ब्रिज) के मानक की जांच की मांग!

(7) वेयरहाउस में जमा सभी चावल लॉट के सरकारी कागज में दर्ज वजन और वास्तविक लॉट में जमा चावल के वजन और गुणवत्ता के मूल्यांकन की मांग!

(8) विपणन एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खाद्यान्न प्रणाली को पहुंचाने हेतु परिवहन निविदा एवं निविदा की शर्तों वह भुगतान की प्रक्रिया की ऑडिट एवं जांच की मांग!
(9) खाद्यान्न विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम विभाग, विपणन विभाग धान संग्रहण केंद्र विभाग वेयरहाउस विभाग में जिला स्तर पर प्रमुख पदस्थ अधिकारियों व इस विभाग में कार्य ठेकेदारो के संपत्ति की समीक्षा एवं जांच की मांग!
(10) बस्तर संभाग में धान संग्रहण केंदो एवं वेयरहाउस में गुणवत्ता विहीन चावल अथवा धान संग्रहण केंद्र में लापरवाही से हजारों बोरी धान खराब होने की घटना पर संज्ञान लेते हुए जांच एवं दोषियों पर एफ आई आर, निलंबन, एवं राज्य सरकार के नुकसान की वसूली जैसे तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग! इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें के पदाधिकारी के रूप में जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष मेहताब सिंह ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलांबर भद्रे, चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल, ग्रामीण जिला महामंत्री संतु कश्यप, शहर महामंत्री सुरेश नाग, जनता दरबार कार्यालय प्रभारी के आकाश जॉन फुटपाथ व्यापारी संगठन ग्रामीण जिला अध्यक्ष गुड्डू कश्यप, शहर उपाध्यक्ष सहित बहुतायत की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Related Articles

Back to top button