तुम मुझसे प्यार क्यों नहीं करती?’ बोलकर सिरफिरे आशिक ने रेत डाला युवती का गला

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां सिरफिरे आशिक ने प्यार में नाकाम होने के बाद 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी. 20 साल के आरोपी युवक को नासिक में निफाड तालुका के लसलगांव स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शरण सिंह सेठी ने 18 वर्षीय सुखप्रीत कौर की देवगिरी कॉलेज के पास कथित रूप से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

औरंगाबाद पुलिस के मुताबिक, सेठी ने लड़की का गला रेतने से पहले पूछा था कि ‘तुम मुझसे प्यार क्यों नहीं करती हो?’ नासिक ग्रामीण थाने के अधिकारी ने बताया, ‘सचिन पाटिल के नेतृत्व वाली पुलिस ने सेठी को लसलगांव के श्री गणेशनगर इलाके में स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया.’

उन्होंने बताया, ‘औरंगाबाद के वेदांत नगर थाने ने सूचना मुहैया कराई थी जो किशोरी की हत्या के मामले की तफ्तीश कर रहा है.’

Related Articles

Back to top button