क्रिसमस ट्रॉफी – 2025 : च.मे.मे एपिस्कोपल लाल चर्च क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत

जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।लाल चर्च के सोशल कमेटी के तत्वाधान में आयोजित क्रिसमस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले में c.m.m एपिस्कोपल लाल चर्च क्रिकेट क्लब ने बड़े ही रोमांचक मुकाबले में jelc कुम्हारपारा को तीन विकेट से अंतिम ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की, कुम्हारपारा ने पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 80 रन पर ऑल आउट हो गई कुम्हारपारा के छोटू ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया उसके जवाब में लाल चर्च क्रिकेट क्लब के द्वारा अच्छी शुरुआत करते हुए सलामी बल्लेबाज मनीष शिरील व एडवीन ने अच्छी शुरुआत दी और मध्यम क्रम में रोजवीन दास व डेनियल स्वामी ने पारी को संभालते हुए लाल चर्च को जीत दिला दी लाल चर्च के सभी खिलाड़ियों ने सभी क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया राजा ,बिट्टू कॉलेट, मनीष पारकर ,दिलीप अमोलिक, छोटू, निथलेश, बब्बू सभी खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन था अंपायर की भूमिका में विक्की भवानी व जॉनसन ने निभाई, कॉमेंटेटर की भूमिका में अनिल सेंट जॉन ने निभाई।



