FEATURED
चुनाव आयोग का निर्देश: सभी दलों को मृत, स्थानांतरित मतदाताओं की सूची सौंपी जाएगी

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बुधवार को कहा कि जिन 12 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है, वहां मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ-स्तरीय एजेंट को मृत, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। नौ राज्यों और तीन केंद्र-शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी
आयोग ने सभी प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) को बूथ-वार अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत या डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची बूथ-स्तरीय एजेंटों (बीएलए) के साथ साझा करने को कहा है। ये वे मतदाता हैं जिनसे बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) तीन प्रयासों के बावजूद संपर्क स्थापित नहीं कर सके। आयोग ने बिहार एसआईआर के दौरान भी यही प्रक्रिया अपनाई थी।



