FEATURED

एनएमडीसी की टेलिंग डेम को आवासीय इलाके से स्थानांतरित करने के मांग को लेकर मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

मुक्ति मोर्चा के दंतेवाड़ा इकाई ने कहा प्रभावितों के साथ या बस्तर से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है

 

मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत ने कहा कि प्रबंधन बस्तर की जनता और भविष्य से ऊपर नहीं

 

जगदलपुर।बस्तर में जन मुद्दों के साथ शिक्षा स्वास्थ्य के साथ बेहतर पर्यावरण को लेकर कार्य कर रही बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा जिला इकाई के जिला अध्यक्ष रेमो मरकाम एवं बस्तर संभागीय महामंत्री रामनाथ नेगी के नेतृत्व में पदाधिकारी द्वाराद्वारा बचेली किरंदुल के एसडीएम के माध्यम से एनएमडीसी की टेलिंग डेम को आवासीय इलाके से स्थानांतरित करने एवं अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया है।

 

जारी संयुक्तविज्ञप्ति में मोर्चा के दंतेवाड़ा इकाई जिला अध्यक्ष एवं संभागीय महामंत्री द्वारा द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया है कि – उक्त आवासीय क्षेत्र के समीप निर्मित पर्यावरण – स्वास्थ्य जोखिम वायु प्रदूषण एवं संरचनात्मक खतरा व विगत महापूर्व हुए भूस्खलन घटना के चलते – एनएमडीसी द्वारा बचेली में निर्मित क्षतिग्रस्त टेलिंग डेम 1और स्लरी पाइपलाइन के लिए बना रहे टेलिंग डेम 2 को आवासीय क्षेत्र से स्थानांतरित करने राजस्व एवं वन विभाग द्वारा अनुचित न्याय विधि विरुद्ध अतिक्रमण मुक्ति अभियान पर रोक एवं निष्पक्ष संभागीय कमेटी से संपूर्ण घटनाक्रम की जांच व डैम के करीब रह रहे मूल निवासियों को पुनर्वास मुआवजा रोजगार की मांग को लेकर हमने उक्त माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।

 

ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि दंतेवाड़ा जिला के नगर पालिका बचेली निवासी जो अपनी तीन चार पीढ़ी से अनुसूचित जनजाति क्षेत्र मैं निवासरत है प्राकृतिक पूजन है एवं संविधान हमें जल जंगल जमीन पर पैसा कानून के तहत पूर्णता स्वशासन का अधिकार देता है राष्ट्रीय विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सन 1967 में जिनके बाप दादाओ ने एनएमडीसी को लोह खदान उत्खनन की अनुमति बतौर ग्राम सभा कर इसलिए दी थी कि वह राष्ट्र की प्रगति के साथ-साथ बस्तर क्षेत्र एवं उत्खनन क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक और प्राकृतिक रूप से विकास देखना चाहते थे ,परंतु यह सपना पूर्ण होता नहीं दिख रहा है?

 

मुक्ति मोर्चा ने आगे कहा है कि एनएमडीसी एवं साथ में निजी उद्योगों ने पूर्णता खुद को व्यवसायिक बना अपनी मौलिक नैतिक जिम्मेदारियां से एक तरह से मुंह मोड़ लिया है यह कहना इसलिए सही चरितार्थ हो रहा है क्योंकि वर्तमान में पर्यावरण स्वास्थ्य जोखिम एवं संरचनात्मक खतरों के बावजूद भी बचेली नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्लरी पाइपलाइन बिछाने के नाम पर, सन 1970 में बने आयरन टेलिंग डेम को पुनः नवनिर्मित कर, दोबारा खनिज अवशिष्ट को जमा करने का कार्य किया जा रहा है जबकि स्लरी पाइपलाइन प्रोजेक्ट की मंजूरी केंद्र एवं राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल से नए टेलिंग डेम निर्माण के नाम पर अनुमति ली गई है!

 

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा का कहना है कि सन 1970 में बचेली ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता था और टेलिंग डेम आवासीय क्षेत्र से पास में ही स्वीकृत किया गया था आज वह नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत है जहां बचेली नगर पालिका के आठ एवं नौ नंबर वार्ड के सैकड़ो घरों के लोग निवासीरत है! वर्तमान में टेलिंग दम नंबर1 का कोई भी उपयोग एनएमडीसी प्रबंधन बचेली द्वारा नहीं किया जा रहा है! परंतु इस टेलिंग डेम को दो भागों में बाट कर नए स्लरी पाइपलाइन अपशिष्ट को इस टेलिंग टाइम में डंप करने का निर्णय एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा लिया गया है! यह टेलिंग हमारे आवासीय क्षेत्र से मात्र 100 मीटर की की दूरी पर है! जिसमें कुछ महापूर्व अवशिष्ट

रासायनिक एवं जल रिसाव के कारण एवं मजबूत दीवाल निर्मित नहीं होने के कारण से,भारी मात्रा में लोह खनिज अपशिष्ट का भूस्खलन हुआ था!

 

 

मुक्ति मोर्चा के जिला इकाई युवा नेता ने कहा कि अफसोस है कि यह सब घटना राष्ट्रीय बांध सुरक्षा कमेटी एवं राष्ट्रीय बांध सुरक्षा अथॉरिटी के नियमों के उल्लंघन के कारण एवं उत्खनन कंपनियों द्वारा दिशा निर्देश के पश्चात भी समय-समय पर बांध के तकनीकी निरीक्षण न करने के कारण से हुआ, न केवल यह क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का विषय है बल्कि विभिन्न जिम्मेदार विभागों के लिए जांच का भी विषय है! जो आज पर्यंत तक नहीं हो पाई है?

 

ज्ञापन में मुक्ति मोर्चा ने आगाह करते हुए कहा कि आयरन टेलिंग डेम पर शोध करने वाले विशेषज्ञों ने भी यह माना है कि, यह टेलिंग डेम पर्यावरण स्वास्थ्य जोखिम, वायु प्रदूषण एवं संरचनात्मक खतरा के रूप में हमेशा साबित हुई है जिसे जान और माल की हानि हुई है सन 1928 से लेकर 2019 तक पूरे विश्व में लगभग 44 घटनाएं टेलिंग डैम के ढहने की हुई है! जिसमें हजारों लोगों की मृत्यु एवं जान माल की हानि हुई है! परंतु यह उत्खनन कंपनियों इन घटनाओं से भी कोई सीख नहीं ले रही है,वर्तमान में राज्य सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु बस्तर के बैलाडीला बचेली- किरंदुल के लौह पहाड़ों में उत्खनन करने हेतु विभिन्न डिपॉजिट्स की लीज एनएमडीसी सहित विभिन्न निजी कंपनियों को दी है जिसमें उत्खनन प्रारंभ हो रहा है वही किरंदुल बचेली से नगरनार तक एनएमडीसी की स्लरी पाइपलाइन एवं आर्सेलर मित्तल के द्वारा वर्तमान मे संचालित किरंदुल से विशाखापट्टनम एवं नई प्रस्तावित प्रोजेक्ट किरंदुल से अनकापल्ली तक नई स्लरी पाइपलाइन तक बिछाई जानी है जिसकी जनसुनवाई 30 दिसंबर को किरंदुल में रखी गई है! वर्तमान में एनएमडीसी द्वारा डिपॉजिट्स में से अवशिष्ट पदार्थों की शिफ्टिंग का टेंडर लाखों टन में किया गया है! जिसे इन्हीं टेलिंग डेम मे डंप किया जाना है वहीं नए किरंदुल से नगरनार स्लरी पाइपलाइन मैं भेजे जाने वाले लौह छुड़ के अपशिष्ट पदार्थों को भी इन्ही टेलिंग डैम में डंप किया जाना है! हमारे पत्र में दिए गए सभी मुद्दों की वास्तविक सच्चाई जानकारी आप एनएमडीसी प्रबंधन एवं जिला प्रशासनसे वर्तमान में कार्यरत सभी प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं टेंडर प्रक्रिया के दस्तावेजों को मंगाकर इसकी पुष्टि कर सकते हैं! किरंदुल बचेली के टेलिंग डेम की क्षमता आने वाले समय में अपशिष्ट पदार्थ की उत्पन्न से कम है और सभी टेलिंग डेम नगर पालिका किरंदुल नगर पालिका बचेली के क्षेत्र के आवासीय क्षेत्र के करीब निर्माणधीन एवं वर्तमान में संचालित है ऐसे में कोई भी बड़ी संरचनात्मक दुर्घटना होने से जान माल की हानि होने की संभावना है।लोह उत्खनन कंपनी के द्वारा बांध सुरक्षा बल 2019 के नियमों के उल्लंघन – टेलिंग डैम के लिए बन गए नियमों के तहत जरूरी वार्षिक तकनीकी निरीक्षण रिपोर्ट का आभाव, एनजीटी की गाइडलाइन का उल्लंघन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के दिशा निर्देशों का उल्लंघन अपशिष्ट पदार्थों के लगातार रिसाव के चलते पर्यावरण प्रदूषण वायु प्रदूषण एवं जल प्रदूषण के चलते स्वास्थ्य जोखिम की स्थिति एवं क्षेत्र में भूकंप की स्थिति को निर्मित करने का जोखिम भी बना हुआ है!

 

मोर्चा ने कहा कि यह गंभीर विषय प्रभावित लोगों के साथ बस्तर से भी जुड़ा है सारे विषय पर तुरंत संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाए और कार्यवाही हो एवं डेम को स्थानांतरित किया जाए।

Related Articles

Back to top button