FEATURED

नहीं मिल रहा वेतन ,कठिनाइयों से गुजर रहे हैं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी 

 

संघ जिलाध्यक्ष रीमा ने वेतन भुगतान की रखी मांग, सौंपे ज्ञापन

 

जगदलपुर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारी और उनका परिवार इस समय महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण अनेकों तरह से पीड़ा के दौर से गुजर रहे हैं जिसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष रीमा दानी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लंबित वेतन भुगतान करने ज्ञापन दिया गया है ।

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रीमा दानी द्वारा उक्त स्वास्थ अधिकारी के नाम दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि आर्थिक कठिनाइयों के दौर से गुजर रहे कर्मचारियों को जिनका वेतन महीनों से नहीं मिला है उन्हें उचित करवाई करते हुए वेतन भुगतान किया जाए।

Related Articles

Back to top button