पूरी शक्ति लगाकर ग्रामीण आदिवासियों को घर से बेघर करने में लगी सरकार का असली चेहरा आया सामने– नवनीत चांद

ना पेसा, ना भूमि अधिग्रहण का कायदा ना पुनर्वास योजना मनमानी पर तुली है प्रशासन – संभागीय अध्यक्ष ,जनता कांग्रेस
मुक्ति मोर्चा नेता की अपील सड़कों पर उतरेंगे अन्याय के लिए जनता हमारा साथ दें
जगदलपुर।दंतेवाड़ा जिला के किरंदुल, बचेली में रहने वाले लगभग 40 परिवार को उनके ही घर और जमीन से बेदखल करने को लेकर भड़के बस्तर बेटा श्री नवनीत ने कहा है कि ग्रामीण आदिवासियों के घरों को सरकार पहले नक्सलवाद खत्म करने का दावा कर रही थी जब नक्सली गतिविधियां कम होती दिखी तो सरकार अब बस्तर में रहने वाले ग्रामीण आदिवासियों को घर से बेघर करने अपनी पूरी प्रशासनिक ताकत झोंक अपना असली चेहरा दिखा रही है ,सरकार पहले नक्सलवाद खत्म करने का दावा कर रही थी जब नक्सली गतिविधियां कम होती दिखी तो सरकार अब बस्तर में रहने वाले ग्रामीण आदिवासियों को बेघर करने अपनी पूरी प्रशासनिक ताकत झोंक अपना असली चेहरा दिखा रही है, एनएमडीसी के स्लरी पाइप बिछाने के नाम पर भूमि अधिग्रहण, प्रदेश की सरकार पेसा कानून, पांचवीं अनुसूची, पुनर्वास योजना …जैसे सभी महत्वपूर्ण नियम कायदों को दरकिनार कर बस्तर को उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी में जुटी है पर हम सरकार को बस्तर के खिलाफ उसके मंसूबे पर सफल नहीं होने देंगे ?
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संभागीय अध्यक्ष बस्तर बेटा के नाम से जाने पहचाने जाने वाले तेज तर्रार युवा नेता श्री नवनीत चांद ने जारी बयान में उपरोक्त बातें कहते हुए आगे सवाल उठाते हुए कहा कि बस्तर में उद्योग , बस्तर को उद्योगपतियों के हाथ सौंपने के नाम पर आखिर कब तक बस्तर के वास्तविक मूल निवासी आदिवासी लोगों को विकास के नाम पर बेघर किया जाएगा ?
दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिला के बचेली नगर पालिका में निवासरत वर्षों से रहने वाले बस्तरवासियो उनके ही घरों एवं जमीन से एनएमडीसी के स्लरी पाइपलाइन बिछाने के नाम पर उजाड़ने का षड्यंत्र जिला प्रशासन ,नगर पालिका प्रशासन और वन विभाग के द्वारा मिलकर किया जा रहा है , तो तो दूसरे तरफ बस्तर हित की बात करने वाली सरकार चुप तमाशा देख रही है , कहां है बस्तर के वे जन प्रतिनिधि जो विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं!
जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष श्री चांद ने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा करने का दावा करने वाली यह भाजपा सरकार जंगलों में मुठभेड़ के पश्चात अब उद्योगपतियों को पूरा जंगल जमीन और खनिज संपदा सोपने का मन बना चुकी है तो क्या आप समझ लिया जाए की आढानी के उद्योग को बढ़ाने के लिए अब बस्तर में षडयंत्र पूर्वक किसी तरह का क्या अभियान शुरू हो चुका है ?
उन्होंने कहा कि पुनर्वास पैकेज और भूमि अधिग्रहण अधिनियम और पांचवी अनुसूची के पेसा कानून को दरकिनार कर उद्योगपतियों के लिए सरकार के दबाव पर प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे हैं!जिन्हे बस्तर की जनता के अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करना चाहिए, बस्तर के जनप्रतिनिधि केंद्र के नेताओं की कटपुतली बन गए है! यह बचेली के घटना से प्रतीत हो रहा है । श्री नवनीत में जानकारी देते हुए कहा कि इस विषय में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा आज दिनांक 27 नवंबर को दंतेवाड़ा जिला इकाई के नेतृत्व में दंतेवाड़ा मुख्यालय के वन मंडल अधिकारी एवं जिला कलेक्टर से मुलाकात किया गया, एवं अधिकारियों के सामने स्लरी पाइपलाइन से प्रभावित सभी परिवारों के पुनर्वास एवं आर्थिक सहयोग और संपूर्ण मामले की जांच की मांग रखी गई ।
मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस ने आगे कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत 2005 से पहले वन भूमि में काबिज सभी लोगों को पट्टा देने का प्रावधान है, और राजस्व जमीन पर 15 साल से अधिक काबिज लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत पुनर्वासित करने का प्रावधान है इन सभी चीजों को दरकिनार कर एक तरफा कार्यवाही किया जा रहा है, जो ना तो न्यायसंगत है! और ना ही कानूनी रूप से सही ?
नवनीत ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रभावितों को उचित न्याय नहीं मिलता तो बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार रहेगी, हमारा बस्तर की तमाम सम्माननीय नहीं मतदाताओं से अपील बस्तर वासियो के अधिकारों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर संयुक्त संघर्ष करने हेतु सामने आए! इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें के पदाधिकारी के रूप में दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमो मरकामी, संभागीय महामंत्री रामनाथ नेगी, मजदूर यूनियन अध्यक्ष लखमा को राम, मजदूर यूनियन सचिव कुरसो राम मौर्य, सुकमा जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजू, किरंदुल मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सोनवानी, जगदीश नायक मीडिया प्रभारी, जगदलपुर युवा विंग अध्यक्ष हिमांशु आनंद,कोर कमेटी अध्यक्ष रमेश यादव, बचेली यूथ अध्यक्ष हिडमा पोड्याम आदि पदाधिकारी एवं प्रभावित क्षेत्र के लोग उपस्थित थे




