लोकस्वास्थ्य यान्त्रिकी मंत्री जगतगुरु रूद्रकुमार का आसाम दौरा 26 मार्च को अनेको कार्यक्रम में होंगे शामिल


रायपुर।भारतवर्ष के संत शिरोमणि बाबा घासीदास जी के छ्टवे वंशज उत्तराधिकारी गुरू गद्दीनशीन जगतगुरु रूद्रकुमार (केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ) 25 मार्च को गुवाहाटी पहुंचकर रात्री विश्राम सोनितपुर जिला के तेजपुर मे करेंगे। अगले दिन 26 मार्च को सुबह 10 बजे जिला सोनितपुर के नवगाव व बिसनाथ जिले के सतनामधर्म /पंथ/ सतनामी समाज के राजमहन्त, जिला महंत ,प्रमुख पदाधिकारी सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओ से आवश्यक चर्चा कर दिशा निर्देश देंगे। उसके बाद आगामी प्रस्तावित दौरा क्रमशः जिला होजाई ( विधान सभा जमुनामुख ) मे खकनजुरी 11बजे व ( विधानसभा होजाई) माटीखोला शाम 6 बजे , जिला कारवीआन्गलन (विधानसभा डिफू ) मे हातिडन्डी दोपहर 2 बजे आयोजित सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे अत : सतनामपंथ आसाम भारतवर्ष के राजमहन्त, जिला महन्त, समाज प्रमुख, पदाधिकारी सदस्यों ,अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधी अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील असम प्रदेश के सतनामी समाज ने किया है!

Related Articles

Back to top button