FEATURED

करकड़ाती ठंड से बचने हॉस्टल छात्रों को मिला स्वेटर, गढ़िया सरपंच ने जेंट्स स्वेटर का किया वितरण

 

 

 

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-सर्दी के मौसम में कड़कड़ाती ठंड अब जनजीवन को प्रभावित करने लगा है स्कूल छात्रावास के बच्चों का दिनचर्या भी इससे प्रभावित होने लगा है इसी सब चीजों को देखकर और महसूस कर ग्राम गढ़िया के सरपंच श्री भरत कश्यप ने द्वारा आज ग्राम गढ़िया हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया, इस अवसर पर छात्रों ने जहां धन्यवाद दिया वहीं ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप ने कहा की बदलते मौसम के साथ ठंड बढ़ी है परंतु बच्चों का दिनचर्या और पढ़ाई लिखाई प्रभावित न हो यह देखना हम सब का फर्ज है इसीलिए हमने छात्रों के बीच ठंड से बचने स्वेटर का वितरण किया है,उम्मीद है इससे बच्चों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगे भी जो हो सकेगा निरंतर ग्राम विकास के साथ में भविष्य गढ़ने वाले बच्चों के साथ हूं। इस दौरान हॉस्टल अधिक्षक मंगलसाय,दशरथ कश्यप,चेतन ग्वाल, झूलूराम,महेंद्र मौर्य,लम्बूधर, बलीराम अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button