छत्तीसगढ़ :जरनल प्रमोशन देने से निजी स्कूलों का इनकार, टीसी भी बिना फिस जमा किये नही दी जाएगी

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के जनरल प्रमोशन देने के फैसले को निजी स्कूलों की तरफ से बड़ा झटका लगा है. फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों को निजी स्कूलों ने जनरल प्रमोशन देने से इनकार कर दिया है.

बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते छात्रों के भविष्य को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से 8वीं तक के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने का निर्णय लिया था. जिसे अब निजी स्कूल मानने से इनकार कर रहे हैं. जिससे दो लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित होंगे.सुप्रीम कोर्ट ने भी स्कूलों को केवल ट्यूशन फीस लेने के निर्देश दिए थे.

निजी स्कूलों का फैसला
निजी स्कूलों के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया है.फीस ना जमा करने वाले छात्रों की सूची तैयार की गई है. जिन छात्रों का नाम इस सूची में होगा, उन्हें जनरल प्रमोट नहीं किया जाएगा.ना ही उन्हें आगे की कक्षाओं में बैठने की अनुमति दी जाएगी और ना टीसी दी जाएगी.जिसके कारण कोई अन्य स्कूल भी उन्हें एडमिशन नहीं देंगे.

आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से कई छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया था.पिछले साल प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य शासन ने 19 मार्च से सभी स्कूलों को बंद कर हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाओं को स्थगित किया था.

 लंबे समय तक स्कूल बंद होने के कारण स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली पहली से आठवीं तक और नौवीं-11वीं की परीक्षाएं संपन्न नहीं कराई जा सकी थीं. जिसकी वजह से इन छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया था. 

Related Articles

Back to top button