FEATURED

ग्राम पंचायत लखापाल में उज्ज्वला गैस शिविर में अव्यवस्था, ग्रामीणों में नाराजगी

 

लखापाल (सुकमा),

प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत लखापाल में 11 नवम्बर से 13 नवम्बर तक शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में पोलमपल्ली इंडियन गैस एजेंसी के ऑपरेटर द्वारा ग्रामीण महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने हेतु बुलाया गया था।

 

परंतु ग्रामीणों के अनुसार, शिविर में अव्यवस्था और अधिकारियों की उदासीनता देखने को मिली। फूड ऑफिसर तथा संबंधित अधिकारी द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

 

लखापाल सहित चोटेगंगुलवा, तोंगपल्ली और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं दूर-दराज से शिविर में पहुँचीं, लेकिन गैस एजेंसी मालिक मिश्रा लैंप्स और ऑपरेटर राजेन्द्र द्वारा बार-बार तारीख बदलने और उचित जानकारी न देने से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि फूड ऑफिसर और गैस एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों पर न्यायिक व कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।

Related Articles

Back to top button