FEATURED

बस्तर हित मुद्दे को लेकर जनता कांग्रेस का जंगी धरना, कहा – बस्तर में अन्याय बर्दाश्त नहीं

*बस्तर पहुंचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, लगाई बस्तर के हितैषी मुद्दों पर लगाई दहाड

 

 

 

 

बस्तर के कोने-कोने से पहुंचें हजारों कार्यकर्ता , जनता ने भी दिया साथ

 

जगदलपुर। बस्तर हित एवं विकास के लिए 30 सूत्रीय मांगों को लेकर आज जनता कांग्रेस एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त रूप जगदलपुर में धरना देकर अपनी मांगों को जबरदस्त ढंग से सामने रखा। इस अवसर पर धरना में शामिल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने अपने तेज तर्रार अंदाज में बस्तर विकास ,सुविधा दिए जाने के साथ समस्याओं के खिलाफ दहाड़ लगाई एवं तत्पश्चात मांगों को लेकर पूरे जोश उत्साह के साथ उक्त मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया ।

 

इस मौके पर पार्टी के संभाग अध्यक्ष एवं मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद ने कहा है कि बस्तर हित प्रशासन, जनता प्रतिनिधि और उद्योग प्रबंधन कुंभकर्णी नींद से जागे जनता जाग गई तो महंगा ना पड़ जाए ।

 

उन्होंने जनता कांग्रेस एवं मुक्ति मोर्चा के मांगों को स्पष्ट किया इस अवसर पर उपस्थित पार्टी एवं मोर्चा के पदाधिकारी ने भी खुलकर अपनी बातों को सामने रखा। जनता कांग्रेस एवं मुक्ति मोर्चा ने

,बस्तर के विभिन्न जन हितेषी मुद्दों, जिला स्तरीय विभागीय भ्रष्टाचार, बस्तर हित विहीन नीति के तहत खनीज सम्पदा की लूट, लचर स्वस्थ्य-शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय रोजगार नीति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर निराकरण की मांग के साथ अपने मांगों को वहां रखा जो इस प्रकार है

 

— 1)नगरनार स्टील प्लांट संचालन से बस्तर विकास के लिए नगरनार -जगदलपुर विकास प्राधिकरण गठन की मांग!

 

(2) बस्तर के खनिज संपदा पर उद्योगपति को उत्खनन का लीज, स्थानीय स्तर पर रोजगार स्वरोजगार के 100% आरक्षण के नियम को जोड़कर ही स्वीकृत किया जाए!

 

(3) भारतीय संविधान का आर्टिकल 25 पूरी तरह से बस्तर में बहाल किया जाए, धर्म या जाति के आधार पर घृणा या अपराध पर कड़ी कार्यवाही की मांग, एवं फसल लूट पाट-मारपीट-धार्मिक भवन तोड़ने, शासकीय योजनाओं से वंचित करने वाले गुंडों पर कार्यवाही मांग!

 

(4) एनएमडीसी स्टील प्लांट के मुख्यालय में महीने में काम से कम 10 दिन डायरेक्टर बस्तर में स्थापित ऑफिस में अनिवार्य रूप से अपनी सेवा दें!

 

(5) बस्तर के सभी जिले में स्थित जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज एवं सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को आधुनिक मशीनों से लेश कर सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों, तकनिकी पदों की नियुक्ति के साथ अनुबंधित फर्म से तत्काल प्रारम्भ किये जाने की मांग!

 

(6) मध्य बस्तर दक्षिण बस्तर एवं उत्तर बस्तर में निर्मित पीएएम जी एस वाय एवं केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत बनने वाली सभी सड़के जिसमे गुणवत्ता विहीनता शिकायत प्राप्त हुई है! उन सभी सड़कों को चिन्नांकित कर संभाग स्तरीय जांच कमेटी बना निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जावे!, व्याप्त भ्र्ष्टाचार का केंद्रीय एजेंसी सी बी आई एवं ई डी से जांच की मांग!

 

(7) विगत दिनों भारी बारिश में सभी जिलों के उन क्षेत्रों में जहां बाढ़ के हालात से जान माल की हानि हुई है उन्हें राज्य जिला एवं केंद्र आपदा प्राधिकरण के नियम अनुसार उचित मुआवजा एवं पुनर्वास पैकेज दिया जावे!

 

(8) बस्तर संभाग के सभी खनिज संपदा एवं औद्योगिक क्षेत्र में जलवायु मंत्रालय द्वारा दिए गए पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण पत्र की शर्तों का शत प्रतिशत पालन एवं कंपनियों द्वारा पर्यावरण प्रबंधन हेतु चलाए जा रहे योजना एवं पर्यावरण अनापत्ति हेतु दिए गए प्रोजेक्ट रिपोर्ट का भौतिक सत्यापन हेतु संभागीय कमेटी बना जांच किया जाने की मांग”

 

(9) बस्तर में संचालित सभी खनिज उत्खनन कंपनियों के द्वारा दिए जा रहे डी एम एफ एवं लाभ का अंश सी ए सार की राशि से कम्पनी एवं जिला खनीज न्यास समिति द्वारा स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता एवं औचित्यता की जांच की मांग

 

(10) शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत सभी पात्र उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री आवास एवं वर्ष 2015 से किराए में रह रहे लोगों को मोर आस -मोर आवास, अटल आवास के अंतर्गत मकान दिए जाने की मांग

 

(11) कोंडागांव से नारायणपुर- अंतागढ़ भानु प्रतापपुर दल्ली राजहरा रोड, जगदलपुर से सुकमा रोड, गीदम से बीजापुर रोड, केशकाल रोड को पुनः निर्माण एवं समय पर कार्य समाप्त किए जाने एवं बस्तर को भारतमाला प्रोजेक्ट से जोड़ने के लिए रायपुर जगदलपुर एन एच से एप्रोच रोड जोड़ने व जगदलपुर -रायपुर रोड को फोरलेन करने की मांग!

 

(12) राव घाट परियोजना एवं आमदई निक्को खदान की स्वीकृत लीज सीमा का सीमांकन माइनिंग लीज शर्त सार्वजनिककरण एवं पर्यावरण अनापत्ति शर्त प्रबंधन योजनाओं की जांच की मांग

 

(13) कोंडागांव जिला स्थित मक्का प्रोसेसिंग प्लांट मैं किसानो की भागीदार – हिस्सेदारी को सुनिश्चित करते हुए एवं प्रोसेसिंग प्लांट को प्रारंभ करने की मांग!

 

(14) सुकमा दंतेवाड़ा बीजापुर जिला में खनिज उत्खनन के चलते जिले के किसानों के खेतों में पर्यावरण प्रबंधन की असफलता के चलते पहुंच रहे लाल पानी के निराकरण उचित मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए पर्यावरण प्रबंधन योजना की जांच करते हुए, अनापत्ति निरस्त किए जाने की मांग!

 

(15) बीजापुर नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की जमीन को उद्योगपतियों के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री किए जाने की घटना का निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही की मांग!

 

(16) बस्तर की रेलवे सुविधा,सड़क परिवहन सुविधा एवं हवाई सुविधाओं को के लिए घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तत्काल प्रारंभ किए जाने, राव घाट रेलवे परियोजना के द्वितीय फेस के कार्य को तत्काल प्रारम्भ किये जाने की मांग!

 

(17) बस्तर संभाग के सभी जिले के वन ग्रामो व नगर मे वन अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत वास्तविक कब्जाधारियों को पट्टा दिए जाने, राजस्व जमीन पर सन 1980 अलॉटमेंट या सरकारी जमीन पर कब्जा को राजस्व पट्टा दिए जाने की मांग!

 

(18) बस्तर संभाग के सभी जिले के ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा या नक्शा बैठने के कृत्य एवं फर्जी रजिस्ट्री नामांतरण, बटवारा, पट्टा बनाए जाने के वास्तविक शिकायतों पर राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त टीम बनाकर निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग!

 

(19) बस्तर संभाग के सभी प्राकृतिक पर्यटन क्षेत्र को विशेष योजना के तहत संरक्षित एवं विकसित किए जाने की मांग!

 

(20) भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा आयोजित एस आई आर योजनाओं के तहत बस्तर के फर्जी मतदाता एवं फर्जी आधार कार्ड धारियों की सघन जांच करवा कार्यवाही की मांग

 

(21) बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के शहरी क्षेत्र के तमाम सरकारी जमीनों पर विशेष योजना के अंतर्गत बेरोजगारों के लिए दुकान शॉपिंग कंपलेक्स, पार्किंग और फुटपाथ व्यापारियों के लिए विशेष फुटकर मार्केट तैयार किए जाने की मांग!

 

(22) बस्तर संभाग के सभी उच्च शिक्षा विश्वविद्यालय में सभी व्यवसायिक तकनीकी विषयों के कोर्स एवं रिक्त पड़े सभी पदों पर भर्ती की मांग

 

(23) बस्तर के इंद्रावती-शबरी नदी के संरक्षण हेतु इंद्रावती विकास प्राधिकरण को पुनः स्थापित किए जाने एवं किसानो के हित मे जरूरी सिचाई परियोजना प्रारम्भ किये जाने की मांग!

 

(24) बस्तर संभाग के सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों पर स्थानीय भर्ती बहाल करने, एवं स्थानीय बेरोजगारों को 100% आरक्षण देने की मांग!

 

(25) बस्तर संभाग के सभी जिलों में संचालित ट्रायवल डिपार्मेंट, दोबारा संचालित परियोजना के निविदा, निर्माण एवं सप्लाई वस्तुओं की भौतिक सत्यापन जांच की मांग!

 

(26)बस्तर संभाग मे सभी स्वीकृत लौह खदानो मे रॉयलटी की वास्तविक समीक्षा हेतु सभी प्रोजेक्ट मे वन विभाग एवं माइनिंग विभाग का सयुंक्त वेब ब्रिज (रेलवे -सड़क )परिवहन के लिए स्थापना की मांग!

 

(27)बस्तर के वास्तविक विकास हेतु, बस्तर के सभी राजनैतिक पार्टी, विषय विशेषज्ञ, समाज प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि की समिति के गठन की मांग!

 

(28)बस्तर के वनोपज व्यपारीक, संग्रहण नीतियों, समर्थन मूल्य में सुधार हेतु बस्तर वनोपज प्राधिकरण गठन किए जाने की मांग!

 

(29) बस्तर में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, खेल अकादमी स्थापित किए जाने की मांग!

 

(30) बस्तर के युवाओं को देश प्रेम से और ओध प्रोध करने हेतु सैनिक स्कूल की स्थापना एवं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु एम्स की स्थापना की मांग!

इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें के पदाधिकारी के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तक टांकेश्वर भारद्वाज, रामनाथ नेगी, उदय भंडारी गुड्डू कोरसा, पी प्रसाद राजू, नरेंद्र देवांगन, नीलांबर भद्रे, कमल बघेल, मेहताब सिंह आकाश जोन, रेमो मार्कामी, राजेश गुप्ता, धनंजय सिंह, निहारिका सिंह, प्रिया यादव, सुरेश नाग, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे!

Related Articles

Back to top button