FEATURED

लगातार तीसरे माह भी बिजली बिल से जनता परेशान – कांग्रेस

 

रायपुर। लगातार तीसरे माह भी बढ़े हुए आए बिजली बिल के कारण जनता परेशान हो गई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि औसतन हर उपभोक्ता का बिजली बिल दो से तीन गुना ज्यादा आया है। बिजली बिल ज्यादा आने का तीन कारण है :- पहला सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिया है। दूसरा बिजली बिल हाफ योजना बंद हो गई। तीसरा स्मार्ट मीटर लगाए गए है जो अनाप-शनाप खपत से अधिक रीडिंग बता रहा जिससे बिल अधिक आ रहा। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है, कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है। जनता में बढ़े हुए बिजली बिल के कारण आक्रोश और निराशा है उसके बाद भी सरकार बिजली के दामें पर लूट जारी रखे हुए है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कोयले पर लगने वाला सेस कम हो गया है जिसके कारण बिजली कंपनियों को कोयला सस्ता मिल रहा, सरकार चाहे तो वीसीए में कटौती करके बिजली बिल में जनता को कुछ राहत दे सकती है, लेकिन भाजपा सरकार की नीयत जनता को राहत देने की नहीं है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार प्रायोजित लूट है बढ़े हुए बिजली बिल भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण छत्तीसगढ़ की जनता का महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। कांग्रेस की सरकार के समय से वर्तमान भाजपा सरकार के राज में हर उपभोक्ता का औसतन बिजली बिल बढ़कर आ रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हॉफ योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे 5 साल में लगभग प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रू. तक की बचत हुई है। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोक्ता आता था।

 

 

Related Articles

Back to top button