FEATURED

गढ़िया नेगीरास में सरपंच भरत ने किया राशन दुकान का उद्घाटन

 

मौके पर ग्रामीणों ने अपने सरपंच भरत का मनाया जन्मदिन

 

दो राशन दुकान के साथ ग्राम गढ़िया बना नया उदाहरण

 

*जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप ने नेगीरास पारा में राशन दुकान का उद्घाटन किया इस अवसर पर भरत ने कहा अब अब यहां के लोगों को राशन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बहुत समय से नेगीरास के ग्रामीणों को राशन के लिए दूर जाना पड़ता था वर्षों से राशन दुकान को लेकर उनकी अपनी मांग थी जिसे गंभीरता के साथ और प्रतिबद्धता के साथ लेते हुए ग्राम गढ़िया के सरपंच ने पहल की और उनके सतत् प्रयास से आज एक नवंबर को राशन दुकान शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित गढ़िया के ग्रामीणों ने अपने सरपंच श्री भरत कश्यप का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया। ग्राम पंचायत के उपस्थित सभी पंच गण,उपस्थित ग्रामीणों ने उन्हें अपनी शुभकामना एवं बधाई दी। भरत में कहा कि कहीं भी दो राशन की दुकान नहीं परंतु ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए यह दूसरा राशन दुकान अब नेगीरास के ग्रामीणों का जीवन आसान बनायेगी। इस दौरान सरपंच भरत कश्यप,उपसरपंच संतुराम कश्यप,पीलुराम बघेल,हेमनाथ कश्यप,पदमन,निरंजन बघेल, सुकालु कश्यप,लखन कश्यप, तुलसी,कुंदन, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button