मोहम्मद अजहरुद्दीन बनेंगे तेलंगाना सरकार मे मंत्री

कांग्रेस नेता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को जल्द तेलंगाना कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। अभी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी समेत 15 सदस्य हैं। अल्पसंख्यकों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।
तेलंगाना विधानसभा में 119 विधायक हैं और कैबिनेट में तीन और सदस्यों को शामिल करने की गुंजाइश है। बताया जा रहा कि तेलंगाना कांग्रेस ने पार्टी हाईकमान से अजहरुद्दीन को कैबिनेट में लेने का अनुरोध किया था, जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मंजूरी दे दी है। यह होता है तो वह रेवंत रेड्डी कैबिनेट में पहले अल्पसंख्यक मंत्री होंगे। यह कदम जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा, जहां एक लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को होने की संभावना है। अजहरुद्दीन को अगस्त में राज्यपाल कोटे से एमएलसी के रूप में नामित किया गया था, लेकिन राज्यपाल की मंजूरी अभी बाकी है।



