FEATURED

बस्तर के शहर जिला अध्यक्ष के लिए बेनी फर्नांडीस ने की दावेदारी

 

जगदलपुर। कांग्रेसी युवा नेता बेनी फर्नांडिस द्वारा बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर जिला अध्यक्ष पद के लिए पार्टी पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत दावेदारी प्रस्तुत किया गया है। ज्ञात हो कि श्री बेनी अंतर कलीसिया युवा संगठन मसीह समाज के संयोजक है वह सामाजिक सेवा एवं गतिविधियों से निरंतर जुड़े हैं।
दावेदारी के दौरान श्री फर्नांडिस ने पर्यवेक्षक श्री सप्तगिरी शंकर उल्का के समक्ष अपनी अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि, जनसेवा अनुभव के साथ अपनी संगठनात्मक शैली को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि जगदलपुर शहर जिला एक अल्पसंख्यक बाहुल्य वर्ग क्षेत्र है, यहां समाज के हर वर्ग की भागीदारी सम्मान प्रमुख व जरुरी है।

Related Articles

Back to top button