FEATURED
हसदेव नदी में पांच लोग डूबे,ग्रमीणों ने दो की बचाई जन,3 लापता

जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में शनिवार शाम करीब 5 बजे नहाने गए पांच लोग नदी में डूब गए। जिसमें चार बिलासपुर और एक जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा के रहने वाले युवक-युवती हैं।
नदी में बहने वालों के नाम अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई बताए जा रहे हैं। बलौदा तहसीलदार ने घटना की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और नगर सेना के गोताखोर दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन प्रशासन पूरी कोशिश में जुटा है।



