सराहनीय:लालचर्च के जागरूक सदस्यों ने उठाया जिम्मा, बरसते पानी में चला स्वच्छता अभियान


जज्बा:कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने लाल चर्च के बाजू में 2 वर्षों बाद नाली की हुई सफाई
संकल्प: सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सफाई अभियान में भाग लेते हुए हर महीने के दूसरे शनिवार को यह सफाई अभियान जारी रहेगा
जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।देश में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जयंती के उपलक्ष में बापू महात्मा गांधी के आदर्शो से प्रेरणा लेकर जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी कार्यालय के सामने लाल चर्च के बाजू में नाली की सफाई की गई। श्रमदान एवं नाली की सफाई दौरान प्रमुख रूप से रत्नेश बेंजामिन प्रशांत लवली जॉन इमानुएल बाघ अविनाश बाघ बेनी फर्नांडीज शैलेश नाग स्वीटी अजय सिंह शामिल रहे।
साफ सफाई और स्वच्छता से जुड़े जागरूक गणमान्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दो वर्षों से नाली की साफ सफाई नहीं हुई थी गांधी जयंती अवसर पर हेल्पिंग हैड टीम के सदस्यों ने उस नाली को साफ करने का निश्चय किया और बरसते पानी में उस नाली की साफ सफाई की गई ,ताकि जिला प्रशासन को सहयोग देते हुए लोग वहां पर अपनी दो पहिया चार पहिया वाहन भी रख सके।
टिम ने बताया कि कई बार भीड़भाड़ हो जाती है और लोगों को असुविधा होती है वहीं साफ सफाई के बाद अब लाल चर्च की बाजू की गंदगी भी दूर हो गई पेड़ों को बढ़ने का अवसर मिल जाएगा।
इस दौरान टीम ने महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय लिया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सफाई अभियान में भाग लेते हुए हर महीने के दूसरे शनिवार को यह सफाई अभियान जारी रहेगा



