FEATURED

खाद्यान्न घोटाले में संयुक्त राशन संचालकों के ऊपर कठोर कार्रवाई के साथ मीना बाजार निशुल्क करने दशहरा समिति, जिला प्रशासन, बस्तर राजा कमल चंद भज देव, क्षेत्रीय विधायक के नाम एसडीएम जगदलपुर कोमुक्ति मोर्चा/जोगी कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन

 

👉बस्तर दशहरा, बस्तर वासियो के लिए आस्था का विषय, आस्था के लिए उमड़ी भीड़ का, मिना बाजार संचालक काव्यवसाय करण उचित नहीं, बस्तर दशहरा के प्रति आस्था और उदारता प्रगति कर दशहरा के चार दिन बस्तर वाशियो के लिए गेट पास करें फ्री-नवनीत चाँद

 

 

 

जगदलपुर।दशहरा पर्व के अवसर पर मीना बाजार गेट पास को निःशुल्क करने एवं सुरक्षा पालन सुनिश्चित करने बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष जिला प्रशासन के साथ

खाद्यान्न घोटाले में संयुक्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर वस्त्र अधिकार मुक्ति मोर्चा द्वारा अलग-अलग ज्ञापन सोपा गया है।

मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि बस्तर का दशहरा पर्व समूचे क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। इस पर्व के चार महत्वपूर्ण दिनों में बस्तर और आसपास के अंचलों से हजारों श्रद्धालु एवं नागरिक मीना बाजार में आते हैं।

ऐसी स्थिति में गेट पास लिए जाने से आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ता है। अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि आस्था और परंपरा की गरिमा को बनाए रखते हुए दशहरा पर्व के चार प्रमुख दिनों में मीना बाजार हेतु गेट पास को पूर्णतः निःशुल्क किया जाए। मुक्ति मोर्चा ने आगे मांग करते हुए कहा है कि

भीड़-भाड़ को देखते हुए सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए । वही मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद ने कहा है खाद्यान्न घोटाले को लेकर सख्त कार्यवाही जरूरी है इस मामले में खाद्य विभाग नागरिक आपूर्ति निगम, परिवहन संचालकों दुकान संचालक राइस मिलर्स की भूमिका इस विषय में हाल में ही संदिग्ध पाई गई है इस विषय में तत्काल जांच समिति के साथ आवश्यक कार्रवाई दोषियों को निलंबन के साथ उचित कार्रवाई जरूरी है । इस इस बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जगदलपुर मंडल पदाधिकारी के रूप में विधानसभा अध्यक्ष मेहताब सिंह, की आकाश जॉन, अलका नादन, प्रिया यादव, निहारिका सिंह, संतोष सिंह, सुरेश नाग, धन सिंह बघेल, हिमांशु आनंद, रजनीश दास आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button