FEATURED

गाय सड़कों पर घूमने विवश खाने को चारा नहीं जिम्मेदार नींद में – पी प्रसाद राजू

 

 

 

सुकमा। गौ संरक्षण के लिए संवर्धन के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी प्रतिबद्धता के दावे करती है परंतु सड़क में इस तरह के प्रतिबद्धता को पूरी करने के लिए जिम्मेदार लोगों की लापरवाही इस तरह है कि जिले में गाय सड़कों में घूमने विवश हो रहे हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजू ने सुकमा के सड़कों में आवारा घूमते हुए मवेशियों के हालात को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा है कि मुख्यालय में इन मवेशियों के लिए खाने का चारा नहीं है ।

 

 

श्री जनता कांग्रेस नेता पी प्रसाद राजू ने कहा कि गलती सड़कों पर भटक रही गायों का नहीं है वह तो बे जुवान जानवर है हर पंचायत में उनका नाम से चरवाही के नाम से जमीन अधिग्रहण हुआ था लेकिन हो जमीन आखिर कहां गया किसीको पता ही नहीं ? पिछले सरकार में गौठान के नाम से कुछ काम हुआ लेकिन वर्तमान सरकार को भी इनके ऊपर ध्यान देना चाहिए उन बे जुवान जानवर को उनके नाम से जो जमीन अधिग्रहण हुआ है वह मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गाय के ऐसे मलिक जो गाय का तभी तक ध्यान देते हैं जब वह बछड़े को जन्म देती है और दूध देती है दूध देने बंद करने के बाद वे लोग उसका ध्यान नहीं रखते ऐसे मालिकों के ऊपर कार्रवाई होना चाहिए, बेवर जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं जिससे सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बन जाता है यातायात समस्याएं खड़ी होती है इस सब विषय को लेकर शीघ्र ही जनता कांग्रेस संबंधित जिम्मेदार व विभागों से बात करेगी।

Related Articles

Back to top button