28 मार्च को होलिका दहन-शुभ मुहूर्त में करें अपनी राशि के अनुसार होलिका दहन पूजन, मिलेगा लाभ

साल होलिका दहन 28 मार्च को किया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में किया जाने का विधान है। होलिका दहन अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक पर्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन में अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को लाभ प्राप्त होता है। आप शुभ मुहूर्त पर अपनी राशि के इन उपायों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

फाल्गुन पूर्णिमा 2021

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 28, 2021 को 03:27 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 29, 2021 को 00:17 बजे

होलिका दहन 2021

होलिका दहन मुहूर्त – 18:37 से 20:56

अवधि – 02 घंटे 20 मिनट

होली 2021

भद्रा पूंछ -10:13 से 11:16

भद्रा मुख – 11:16 से 13:0 

मेष

इस राशि के लोग खैर या खादिर की लकड़ी अर्पित करें। 

वृष

इस राशि के जातक गूलर की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करें।

मिथुन

इस राशि के जातक अपामार्ग की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करें। 

कर्क

कर्क राशि के लोग पलाश की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करें। 

सिंह

इस राशि के लोग मदार की लकड़ी होलिका में डालेंगे तो फायदा होगा। 

कन्या

इस राशि के जातक अपामार्ग की लकड़ी को होलिका दहन में अर्पित करें। 

तुला

आपको गूलर की लकड़ी होलिका में डालने से लाभ होगा। 

वृश्चिक

इस राशि के लोग खैर या खादिर की लकड़ी अर्पित करें। 

धनु

इस राशि के लोगों के लिए पीपल की लकड़ी फलदाई रहेगी।

मकर

इस राशि वाले लोग होलिक दहन में शमी की लकड़ी अर्पित करें। 

कुंभ

इस राशि वाले लोग होलिक दहन में शमी की लकड़ी अर्पित करें। 

मीन

इस राशि के लोगों के लिए पीपल की लकड़ी फलदाई रहेगी।

Related Articles

Back to top button