नीतू श्रीवास्तव बनीं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुर्ग महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री, वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेविका मेघा तिवारी ने दी शुभकामनाएँ

वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेविका मेघा तिवारी ने भी हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नीतू श्रीवास्तव समाज में एक ऐसा नाम है, जो समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा की मिसाल बन चुका है। जानी-मानी समाज सेविका होने के साथ-साथ वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष भी हैं।
उन्होंने अपने जीवन को महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग जनों के सहयोग, वृद्धजनों की सेवा, बच्चों की शिक्षा व संस्कार, चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों को समर्पित किया है। समाज की हर धड़कन में शामिल होकर वह न केवल सेवा करती हैं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करती हैं।
उनकी निस्वार्थ सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, जिस पर पूरा दुर्ग गर्व महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चैंबर प्रमुख सलाहकार संजय रूंगटा , दुर्ग जिला अध्यक्ष आदरणीय अनूप गटागट , महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. मानसिक गुलाटी सहित चैंबर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नीतू श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नीतू की संवेदनशील सोच और अथक प्रयास संगठन व समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
हम सभी की कामना है कि नीतू श्रीवास्तव इसी प्रकार समाज में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और मातृवत संवेदना का संचार करती रहें।



