FEATURED

कोंडागांव डीएफओ कार्यालय बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने किया घेराव

 

वर्षों बाद भी ग्राम वासियों को नहीं मिला वन अधिकार पट्टा,न्याय और फैसले को जिम्मेदार फुटबॉल की गेंद की तरह खेल रहे हैं! न्याय न मिलने पर वन विभाग के बाहर होगा अनिश्चितकालीन धरना – नवनीत चांद

 

वर्ष 2021से स्थानीय ग्राम वासियों के साथ उनके हक की लड़ाई लड़ रही है बस्तर अधिकार मुक्ति मौर्चा-जोगी कांग्रेस

 

जगदलपुर,कोंडागांव । वन अधिकार पट्टा एवं गूगल नक्शा प्रदान करने को लेकर वर्ष 2021 से आज तक अपनी लड़ाई लड़ रहे मोहलई के ग्राम वासियों के साथ आज बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद के नेतृत्व में कोंडागांव डीएफओ कार्यालय( प्रभागीय वन्य अधिकारी )का घेराव किया गया । मोर्चा के प्रमुख संयोजक ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 2021 से लगातार मोर्चा वन अधिकार पट्टा से वंचित परिवारों के साथ मिल यह लड़ाई लड़ते रहा है ग्राम वासियों के साथ मुक्ति मोर्चा इस विषय को लेकर वन अधिकारी कलेक्टर और कमिश्नर तक अपनी बातें रखा जा चुका है परंतु आज तक वंचितों को वन अधिकार पट्टा नहीं मिला ना ही गूगल नक्शा प्रदान किया गया ।

 

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि ग्राम वासियों के समस्याओं को लेकर सुनवाई और न्याय को लेकर मुक्ति मोर्चा संगत रूप से विधिवत सभी जिम्मेदारों अधिकारियों एवं विभागों के पास के पास जाती रही है कमिश्नर ,कलेक्टर ,संबंधित वन अधिकारी सभी को इस आशय में आवेदन सोप जा चुका है और गुहार लगाया जा चुका है परंतु आज तक कागजी कार्यवाही के सिवा इसी तरह का कार्यवाही या फैसला ग्रामीणों के पक्ष में नहीं हुआ जिसके चलते ही विवश होकर मुक्ति मोर्चा को ग्राम वासियों के साथ सड़क पर उतर आज घेराव करना पड़ा।

 

नवनीत ने कहा कि इस घेराव का मतलब यह भी है कि जब तक प्रशासनिक रूप से उचित फैसला इस समस्या को लेकर नहीं किया जाता तब तक मुक्ति मोर्चा ग्राम वासियों के साथ हर एक स्तर की लड़ाई लड़ने तैयार है।

 

ज्ञात होगी कोंडागांव गांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मोहलई और माकड़ी के बीच का यह मामला है वर्ष 1996 97 से ग्राम मोहलई के बीट था जिसे अतिक्रमण कर कास्त करते आ रहे थे , जहां के लोगों का कहना है कि मकड़ी वन समिति द्वारा कब्जा कर रोका जा रहा है। श्री नवनीत ने कहा 2 ग्राम पंचायत के बीच इस विवाद को एसडीओ डीएफओ जैसे जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जिला समिति के गठन कर पर्याप्त जांच एवं प्रस्तावित दस्तावेज के आधार पर जो पक्ष सही पाया जाता है उसके पक्ष में फैसला होना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों की समस्या जिम्मेदार प्रशासन के लिए फुटबॉल की गेंद बन गया है और ग्रामवासी वन अधिकार पट्टे और गूगल नक्शा को लेकर भटक रहे हैं ।

 

बस्तर बेटा ने कहा कि शीघ्र इस विषय में प्रशासन नींद से जागे और उचित फैसला के साथ वन अधिकार पट्टा प्रदान किया जाए अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगे की लड़ाई लड़ने मुक्ति मोर्चा बाध्य होगी। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के कोंडागांव जिला पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी के रूप में नवनीत चांद (संभागीय अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ),कोंडागांव जिला अध्यक्ष श्री शंकर नेताम, युवा मोर्चा संभागीय अध्यक्ष, श्री विनोद शोरी, जिला महामंत्री उदय भंडारी, जिला संगठन मंत्री श्री चामसिंह कश्यप, एवं कार्यकर्ता, समस्त कोंडागांव जिला के निवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button