मुक्ति मोर्चा ने कहा बस्तर में बाढ़ से पीड़ित लोगों के पीड़ा को मजाक बनाना बंद करें शासन


जगदलपुर, लौहड़ीगुड़ा।जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद के दिशा निर्देश व नेतृत्व में मुक्ति मोर्चा के चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल एवं महासचिव संतु कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष गौतम दास कोसा अध्यक्ष भूमित बघेल द्वारा संयुक्त रूप से कुछ दिनों पहले लगातार बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित ग्राम मंदार के सावकर पारा का दौरा किया गया,जहां मोर्चा ने ग्रामीणों के साथ मुलाकात की और उनका हाल जाना।
स्थानीय ग्राम वासियों ने मोर्चा के पदाधिकारी को बताया कि मुआवजा राशि एक लाख बीस हजार किसी को मिला तो है परंतु सबको नहीं मिला है जो पीड़ित है? वही इस विषय में एक गंभीर बात सामने आई है जब पीड़ित ग्रामीणों से बातचीत के बाद उन्होंने बताया कि पीड़ितों की मुआवजा राशि तहसीलदार के द्वारा 48000 रुपया काट दिए जिसे की ग्रामीण को सिर्फ 720000 रुपए ही खाते में आये है ?
मुक्ति मोर्चा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि पीड़ितों के दुख के साथ यह कैसा मजाक है शासन इतनी संवेदनहीन कैसे हो सकती है किसी को मुआवजा मिल रहा है तो एक छूट कैसे जा रहा है फिर उनके हिस्से के पूरी घोषणा की राशि क्यों नहीं मिल रही ?
प्रभावित पीड़ित ग्रामीणों ने अपना दुख मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी से कहते हुए सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार मदद दे हो रहा है तो फिर खाते से पैसे क्यों काट रहे है ग्रामीण नरेन्द पटेल का कहना है कि मेरा तो एक लाख का धान डूब गया है इससे मेरे परिवार का क्या होगा ?
दौरे के दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता कुंवर मांडवी ग्राम मंदार के ग्रामीण पुरान चंद पटेल रामप्रसाद टीकाराम दुपकधार सस्तू पटेल सुहा पटेल सूबे देवेन्द्री नरेंद हिरदाई
बुल्कु मुरहा गुंजबिहारी जालम जयराम केवल पटेल मिथलेश सोमनमति लक्ष्मी पटेल
चिताबाई दया पटेल हेमकुमार नक्चड़ी पटेल उपस्थित रहे ।



