तोमर बंधुओं को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत ,अगले हफ्ते होगी अगली सुनवाई

बिलासपुर. रायपुर के हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की एकलपीठ में सुनवाई हुई. जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की सिंगल बैंच में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने इस मामले में लगी सभी 5 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई के लिए अगले सप्ताह का समय दिया. वही न्यायालय में हुई बहस को आदान प्रदान करने के निर्देश दिए.
तोमर भाइयों को सरेंडर करने सेशन कोर्ट ने 18 अगस्त तक उद्घोषणा जारी की थी, लेकिन उद्घोषणा के पहले ही तोमर बन्धुओं ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसकी सुनवाई लगातार चल रही है
वीरेंद्र तोमर के खिलाफ पुराने मामले
2006: आजाद चौक थाने में चाकू से हमले का केस.
2010: गुढ़ियारी में मारपीट का मामला.
2013: हत्या का केस.
2016: पुरानी बस्ती थाने में मारपीट.
2017: भाठागांव में एक महिला को जान से मारने की धमकी.
2019: पुरानी बस्ती में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस.
2019: हलवाई लाइन में ब्लैकमेलिंग का मामला.
रोहित तोमर के खिलाफ मामले
2015: पुरानी बस्ती में कर्ज न चुकाने पर अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत.
2016: पुरानी बस्ती में मारपीट का केस.
2017: भाठागांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी.
2018: भाठागांव में ब्लैकमेलिंग का मामला.
2019: कोतवाली थाने में सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग की शिकायत.
जून में 7 नई FIR
जून 2025 में रोहित तोमर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में प्रॉपर्टी डीलर दसमीत चावला ने मारपीट का केस दर्ज कराया. इसके बाद पुरानी बस्ती में 6 और मामले दर्ज हुए. पुलिस ने दोनों भाइयों की 35 लाख रुपये नकद, 70 तोला सोना, 125 ग्राम चांदी और चार महंगी गाड़ियां जब्त की हैं. साथ ही भाठागांव में 1500 वर्गफीट की अवैध संपत्ति कुर्क की गई और अवैध निर्माण ढहाया गया.
हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अब अगले हफ्ते सभी याचिकाओं पर एक साथ होगी सुनवाई



