FEATURED

स्पा सेंटर मे पुलिस का छापा,संदिग्ध हालत में 6 युवती को पकड़ा

। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज शाम एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 युवतियों को पकड़ा और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। जानकारी को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और छापामार कार्रवाई की गई।

बता दें कि रेड के दौरान स्पा सेंटर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जिसके बाद वहां मौजूद सभी युवतियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। फिलहाल युवतियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और इसे संचालित करने वाले लोग कौन हैं।

Related Articles

Back to top button