अरशद वारसी फिल्म जॉली एलएलबी 3′ के बाद शाहरुख खान की किंग से जुड़े , पोस्ट के जरिए दी अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3′ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले अरशद के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह अब शाहरुख खान के एक नए प्रोजेक्ट के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने पोलैंड में इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम पर पोलैंड की खूबसूरत गलियों से अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
किंग’ की शूटिंग कर रहे अरशद
आपको बता दें कि अरशद वारसी आधिकारिक तौर पर शाहरुख खान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ से जुड़ गए हैं। ‘जॉली एलएलबी’ स्टार इन दिनों पोलैंड के वारसॉ में हैं। अरशद ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, मैचिंग जैकेट और ग्रे ट्राउजर पहनी है। अभिनेता कैमरे के सामने पोज देते हुए बेहद कूल लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अरशद वारसी ने कैप्शन में लिखा ‘मैं कहां हूं, इसका अंदाजा लगाने की कोई कीमत नहीं है, अपने पसंदीदा के साथ शूटिंग कर रहा हूं। भगवान का शुक्र है।’
सिद्धार्थ आनंद ने की पुष्टि
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने उनका स्वागत करते हुए लिखा ‘किंगडम में आपका स्वागत है।’ इससे पता चलता है कि अरशद वारसी फिल्म ‘किंग’ से जुड़े हैं। हालांकि फिल्म में अरशद वारसी का क्या किरदार होगा, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। खबरें हैं कि वह एक अहम भूमिका निभाएंगे। शाहरुख खान के साथ अरशद वारसी को देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं।
फिल्म के बारे में
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किंग’ हाल के दिनों में बॉलीवुड की सबसे हाई-प्रोफाइल फिल्मों में से एक बनने की राह पर है। इस फिल्म की कहानी अभी गुप्त रखी गई है। फिल्म अपनी लोकेशन और स्टार कास्ट की वजह से चर्चा में है। फिल्म में शाहरुख एक अनुभवी हत्यारे की भूमिका में हैं जो खतरनाक अंडरवर्ल्ड में अपनी पैठ बनाए हुए कि
अरशद वारसी का काम
अरशद वारसी जल्द ही जॉली एलएलबी की तीसरी किस्त में नजर आएंगे। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी फिर से साथ आ रहे हैं, साथ ही सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी और अमृता राव भी होंगी।
फिल्म में अक्षय और अरशद एक कानूनी लड़ाई में उलझे हुए दिखाई देंगे।



