ग्राम गढ़िया सरपंच भरत ने बारिश से प्रभावितों के बीच पहुंचकर दाल राशन खाद्य,कपड़े,कंबल का किया वितरण

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया सरपंच श्री भरत कश्यप लगातार अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र के बारिश से प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात कर रहे हैं आज फिर दुबारा श्री कश्यप पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और उनके बीच राशन सामग्री,कपड़ों के साथ आवश्यक सामग्रियों का किया वितरण। लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें रूबरू करवाया इस पर कश्यप ने कहा कि वह पूरी तरह उनके साथ हैं। गढ़िया ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में करीब 20 परिवार लगातार बारिश से प्रभावित है जिनके साथ में लगातार संपर्क में है और गांव की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावित और गिरे हुए कच्चे आवास का सर्व पटवारी द्वारा उन्होंने करवा लिया है और आगे की कार्यवाही शीघ्र हो जाएगी इसके लिए वे निरंतर लगे हुए हैं। प्रभावितों ने भी कहा है कि वह खुद को इस कठिन समय में अकेले महसूस नहीं कर रहे हैं उन्होंने विश्वास जताया कि सरपंच के नेतृत्व में सब ठीक हो जाएगा।



