पीड़ित परिवारों को मिले कम से कम 15 लाख का मुआवजा ,मुख्य धारा में लाने शीघ्र कार्य हो , सरकार व जनप्रतिनिधि फोटोग्राफी की राजनीति ना करें — नवनीत


जगदलपुर।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की पार्टी के संभागीय अध्यक्ष बस्तर बेटा श्री नवनीत चांद के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के
दल ने आज भारी बारिश से आए आए बाढ़ में क्षतिग्रस्त क्षेत्र के अंतर्गत लौहंडीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मांदर का पहुंचा। जहां श्री नवनीत चांद ने बाढ़ पीड़ित परिवार सहित वहां के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जाना । कठिन परिस्थितियों के बीच ग्रामीणों को देख नवनीत ने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन के उदासीन रवैए को लेकर अफसोस जताया और कई गंभीर सवाल उठाए हैं । उन्होंने कहा कि मात्र फोटोग्राफी के लिए सरकार काम ना करे।
श्री नवनीत ने पीड़ितों के पक्ष में सवार उठाते हुए कहा कि स्थिति बहुत भयावह है, 40 से अधिक मकान ढह गया गए है और शासन की तरफ से मुआवजे के रु रुप में जितने राशि की घोषणा हुई है वहां पर्याप्त है श्री नवनीत ने कहा प्रतीक पीड़ित परिवार को कम से कम 15 लाख की राशि प्रदान की जाए या फिर 500000 रुपय पीड़ितों को देने के साथ उन्हें मकान बनाकर दिया जाए ।
मुक्ति मोर्चा संयोजक ने कहा है कि राहत के नाम में पीड़ित लोगों को एक साड़ी 1- 2 किलो चावल एक टी-शर्ट , कुछ दवाइयां इस इस तरह की कुछ सामग्री को बांट शासन प्रशासन निश्चिंत कैसे रह सकता है जिनकी दुनिया उजड़ गई है, सरकार और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मात्र फोटोग्राफी वाली राजनीति न
करें! बस्तर बेटा ने कहा कि-जिस लोहंडीगुड़ा क्षेत्र से विपक्ष पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जिले और जिस बस्तर से एक कैबिनेट मंत्री सरकार में है उसे क्षेत्र की या हालत है यह अत्यंत गंभीर एवं विचारणीय हैं ? उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पुनर्वास और जीवन को पटरी में लाने काम हो मुक्ति मोर्चा नेता ने कहा कि मौसम विभाग गंभीर परिस्थितियों के संभावनाओं का पहले से आकलन कर घोषणा कर देता है परंतु आखिरकार जनप्रतिनिधि और प्रशासन किस तरह की गहरी नींद में होते हैं ? उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव को लेकर देर होने से काफी नुकसान हुआ है वहीं नए ढंग से ग्रामीणों को जीवन धारा में लाने अब किस तरह की कोशिश में लगी है यह स्पष्ट करें।
ज्ञात होगी इन दोनों बस्तर भर में मुक्ति मोर्चा के साथ जनता कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्र का शहरी क्षेत्र में लगातार बैठक एवं जनसंपर्क में लगी है कोशिश है कि बस्तर में जन समस्याओं के साथ दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों के कार्यों को जमीनी स्तर पर समझा जा सके कुल मिलाकर बस्तरवासियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं को हल करना जमीनी स्तर पर मोर्चा एवं पार्टी की प्राथमिकता है। किसी कड़ी में मानदर पहुंचे पार्टी एवं मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी के साथ श्री नवनीत ने लोहंडीगुड़ा में बारिश से प्रभावित एवं पीड़ितों से मुलाकात किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन राहत कार्यों के साथ तुरंत पीड़ित परिवारों को मुआवजा प्रदान करें एवं जल्दी ही उनके पुनर्वास एवं जीवन को मुख्य धारा से जोड़ने सकारात्मक पहल करें।



