FEATURED

पुजारी बेटे का मंदिर में खून से लथपथ शव देख मां के पैरों तले खिसकी जमीन, पूरे इलाक में मचा हड़कंप

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक पुजारी की मंदिर प्रांगण में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है, बताया जा रहा है कि 30 साल के जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू जो परसाकापा गांव के पाठ बाबा मंदिर में पुजारी थे मंदिर में ही रहते थे

 

रविवार सुबह उनकी मां मंदिर पहुंचीं,तो बेटे का शव खून से लथपथ मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर परिसर से कुछ लोगों की चप्पल मिली है और आरोपी पुजारी का मोबाइल भी लेकर फरार हो गए।

 

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हत्या बहुत ही क्रूर तरीके से की गई है। जिससे आपसी रंजिश का भी शक है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है व ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रही है साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button