FEATURED

CNI SYOOD एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग पर फैलाई गई झूठी खबर

 

 

दिनांक 21 अगस्त 2025 को CNI SYOOD की एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में केवल अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले सीनेट सत्र की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई और एक नॉमिनेशन कमेटी का गठन किया गया। बैठक में इसके अलावा कोई भी एजेंडा नहीं रखा गया।

 

लेकिन अफसोस की बात है कि 22 अगस्त की शाम को एम न्यूज़ चैनल के माध्यम से निर्दोष मोसेस—जो एक कुख्यात ब्लैकमेलर और जेल जा चुका अपराधी है—ने झूठी और भ्रामक खबर प्रसारित की। उसने अपने चैनल पर दावा किया कि “भाई राकेश छतरी को सीनेट से बाहर निकाल दिया गया है और अगली बारी भाई नितिन लॉरेंस की है।”

 

✝️ भाइयों और बहनों, यह खबर पूरी तरह से झूठ, आधारहीन और साजिशन फैलाई गई है। एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक में ऐसी कोई चर्चा तक नहीं हुई। यह स्पष्ट रूप से CNI के विरुद्ध षड्यंत्र है।

 

यह वही निर्दोष मोसेस है, जो स्वयं को पत्रकार बताकर ब्लैकमेलिंग के मामलों में जेल जा चुका है और जिसे लोग एंटी-CNI गतिविधियों के लिए पहचानते हैं। इतना ही नहीं, यह व्यक्ति आगरा के पूर्व बिशप डॉ. पी.पी. हाबेल का सगा भाई है, और उसने अपने ही भाई के खिलाफ भी झूठी व अपमानजनक खबरें प्रसारित की थीं।

 

🙏 हमारा सभी विश्वासियों से निवेदन है कि ऐसी झूठी खबरों और अफवाहों से सावधान रहें।

CNI एकता और सत्य के साथ खड़ी है, और बहुत जल्द इस झूठे और भ्रामक प्रचारक निर्दोष मोसेस के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

✝️ सत्य हमेशा विजयी होता है, और असत्य का पर्दाफाश अवश्य होगा।

Related Articles

Back to top button