तीनों विधानसभा क्षेत्र में विधायक वादों पर कितना खरे साबित हुए मुक्ति मोर्चा ने की समीक्षा बैठक

केवल विधायक नहीं असंतुष्टि जनक कार्यों पर विभागों को भी घेरा जाएगा – नवनीत चांद संयोजक मुक्ति मोर्चा
मोर्चा हो रहा है मजबूत बस्तर भर से जुड़ रहे हैं हर वर्ग के लोग — नवनीत बस्तर बेटा
जगदलपुर । बस्तर बेटा नवनीत चांद के नेतृत्व में समूचे बस्तर में गांव से शहर तक जनमुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय भाजपा एवं कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय पार्टियों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाली बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक तीन सूत्रीय प्रमुख बिंदुओं को लेकर मोर्चा के प्रमुख सयोजक एवं जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद के अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
बस्तर के तीनों विधानसभा के पदाधिकारी हम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में तीनो विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के वादों की समीक्षा, असंतुष्ट अवस्था में संबंधित विधायक कार्यालय के साथ विभागों का घेराव ,संगठन विस्तार जैसे विषय पर गंभीर एवं स्पष्ट चर्चा हुई एवं कार्य की रुपरेखा तय की गई।
जारी बयान में बस्तर के तेज तर्रार युवा नेता नवनीत चांद ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्र में विधायकों ने अपने वादों के हिसाब से कितना कार्य किया कितनी समस्याएं हैं कि समीक्षा की गई एवं विधानसभा क्षेत्र में सभी विभागों के भूमिका और कार्यों की समीक्षा भी की गई उसके बाद यह फैसला लिया गया कि जिस विधानसभा क्षेत्र में विधायक जनता के प्रति खरे साबित नहीं हुए और जनता के सामने समस्याएं हैं वहां विधायक कार्यालय का मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस घेराव करने वाली है! नवनीत ने बताया कि विभाग जनता की सहयोग के लिए हैं उदासीन विभागों का जो समस्याओं के प्रति उदासीन है ऐसे विभागों का मुक्ति मोर्चा ,हमारी पार्टी घेराव करेगी।
चांद ने बताया कि जनता की प्रति व्यवस्था की जवाबदेही जरूरी है इसकी लिए हम सभी स्तर पर तैयार हैं बैठक में हमने उक्त विषय पर गंभीर समीक्षा की है और महत्वपूर्ण फैसले सर्वसम्मति से लिया है।
चांद ने बताया मोर्चा एवं पार्टी का लगातार बस्तर कि गांव एवं शहरी क्षेत्र में दौरा जारी है उन्होंने बताया कि बैठक में 3 महीने कार्य कैसे किया जाएगा इसकी रुपरेखा बनाई गई है मुक्ति मोर्चा का लगातार विस्तार हो रहा है वही पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं मुक्ति मोर्चा को मजबूत करने हमने फैसला लिया है बस्तर भर से सैकड़ों लोग लगातार जुड़ रहे हैं यह हमारे लिए जिम्मेदारी और काम करने का समय है। इस दौरान, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे बस्तर जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!



