FEATURED

शासकीय मौलाना आज़ाद केंद्रीय पुस्तकालय की क्षेत्रीय ग्रंथपाल को माँ भारती सेवा सम्मान से किया गया सम्म्मानित………

.मेघा तिवारी की रिपोर्ट* भोपाल(मध्यप्रदेश)। सेंट्रल लाइब्रेरी भोपाल की क्षेत्रीय ग्रंथपाल रत्ना वाधवानी को अपने राष्ट्र एवं समाज हित में किए गए उत्तम कार्यो एवं समाजिक प्रेरणा के लिए “माँ भारती सेवा सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया l “माँ भारती सेवा सम्मान” यह उन लोगों को सम्मानित करने के लिए जाने वाला सम्मान है जो देश की सेवा और सुरक्षा में योगदान देते हैं l यह शब्द “भारत माँ” के प्रति सम्मान और उनके लिए की गई सेवा या समर्पण को दर्शाता है एवं देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले सैन्य कर्मियों के साहस और बलिदान को उजागर करता है।

यह उन व्यक्तियों को भी दिया जाता है जो समाज की सेवा, संस्कृति के संरक्षण और लोगों की मदद में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

“माँ भारती सेवा सम्मान” उन लोगों को दिया जाता है जो भारत के लिए अविश्वसनीय रूप से निस्वार्थ सेवा करते हैं, चाहे वह सैन्य क्षेत्र में हो या समाज के अन्य हिस्सों में।

Related Articles

Back to top button